search

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 17 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का हुआ ट्रांसफर, IGMC के आठ डॉक्टरों को मिला प्रमोशन

cy520520 1 hour(s) ago views 352
  

17 विशेषज्ञ डॉक्टरों को नए स्थानों पर तैनात किया गया (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ मेडिकल अधिकारियों (स्पेशलिस्ट) की नियुक्ति/तैनाती को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। यह आदेश 16 फरवरी जारी किए गए हैं।

आदेश के अनुसार, एसआर शिप/पीजी पूरी करने के बाद 17 डॉक्टरों को नए स्थानों पर तैनात किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ आईजीएमसी अस्पताल के आठ डॉक्टरों के पदोन्नति आदेश भी जारी हुए हैं।

जारी सूची के अनुसार:

  • डॉ. अंकित पंवार, एमओ (सर्जरी) को डॉ. वाईएसपीजीएमसी नाहन से एसआर शिप पूर्ण करने के बाद सीएच रोहड़ू, जिला शिमला तैनात किया गया है।
  • डॉ. दीपिका शर्मा, एमओ (पैथोलॉजी) को आईजीएमसी शिमला से एसआर शिप पूरी करने के बाद सीएच देहरा, जिला कांगड़ा भेजा गया है।
  • डॉ. नेहा शर्मा, एमओ (पीडियाट्रिक) को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से पीजी पूर्ण करने के बाद सीएच पालमपुर, जिला कांगड़ा तैनाती दी गई है।
  • डॉ. प्रदीप शर्मा, एमओ (मेडिसिन) को डॉ. वाईएसपीजीएमसी नाहन से एसआर शिप के बाद सीएच डाडासीबा, जिला कांगड़ा भेजा गया है।
  • डॉ. अनुराग धीमान, एमओ (पल्मोनरी मेडिसिन) को डॉ. वाईएसपीजीएमसी नाहन से एसआर शिप पूर्ण करने के बाद सीएच राजगढ़, जिला सिरमौर में तैनात किया गया है।
  • डॉ. विनय कुमार, एमओ (ओबीजी) को डॉ. वाईएसपीजीएमसी नाहन से एसआर शिप के बाद सीएच डाडासीबा, जिला कांगड़ा नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. हिमांशु शर्मा, एमओ (ऑफ्थैल्मोलॉजी) को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से पीजी के बाद सीएच अम्ब, जिला ऊना भेजा गया है।
  • डॉ. अमृता, एमओ (मेडिसिन) को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से पीजी पूर्ण करने के बाद सीएच फतेहपुर, जिला कांगड़ा तैनात किया गया है।
  • डॉ. आशीष, एमओ (ऑर्थोपेडिक) को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से पीजी के बाद सीएच फतेहपुर, जिला कांगड़ा भेजा गया है।
  • डॉ. अपूर्वा शर्मा, एमओ (एनेस्थीसिया) को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से पीजी पूर्ण करने के बाद सीएच बगसैद, जिला मंडी तैनाती दी गई है।
  • डॉ. अंशु अत्री, एमओ (सर्जरी) को आईजीएमसी शिमला से एसआर शिप के बाद सीएच कोटखाई, जिला शिमला भेजा गया है।
  • डॉ. आरती पंडित, एमओ (ऑफ्थैल्मोलॉजी) को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से पीजी के बाद सीएच सुन्नी, जिला शिमला तैनात किया गया है।
  • डॉ. नेहा शर्मा, एमओ (साइकियाट्री) को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से पीजी पूर्ण करने के बाद सीएच देहरा, जिला कांगड़ा भेजा गया है।
  • डॉ. अभिषेक मोदगिल, एमओ (इंटरनल मेडिसिन) को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से पीजी के बाद सीएच ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा तैनात किया गया है।
  • डॉ. कमल कांत कालिया, एमओ (माइक्रोबायोलॉजी) को एआईएमएसएस चामियाना से एसआर शिप पूर्ण करने के बाद एनएचएम शिमला में प्रोग्राम ऑफिसर के रूप में तैनाती दी गई है।
  • डॉ. प्रीति, एमओ (ओबीजी) को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से पीजी पूर्ण करने के बाद सीएच जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा भेजा गया है।
  • डॉ. अनुराधा, एमओ (ओबीजी) को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से पीजी के बाद सीएच करसोग, जिला मंडी में तैनात किया गया है।  
वहीं दूसरी तरफस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में तैनात आठ डॉक्टरों को पदोन्नति दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न विभागों में कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टरों को असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया गया है।

इन डॉक्टरों को मिली पदोन्नति

  • डॉ. सचिन शर्मा (पैथोलॉजी) – असिस्टेंट प्रोफेसर
  • डॉ. राम सिंह (जनरल मेडिसिन) – असिस्टेंट प्रोफेसर
  • डॉ. सुमन बिष्ट (बायोकैमिस्ट्री) – असिस्टेंट प्रोफेसर
  • डॉ. नवनीत कोहली (ऑर्थोपेडिक्स) – असिस्टेंट प्रोफेसर
  • डॉ. रवि कांत डोगरा (एनेस्थीसिया) – प्रोफेसर
  • डॉ. सोनम नोरबू (एनेस्थीसिया) – एसोसिएट प्रोफेसर
  • डॉ. अरुण चौहान (जनरल सर्जरी) – प्रोफेसर
  • डॉ. सुरिंदर सिंह (पीडियाट्रिक्स) – प्रोफेसर


सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नत अधिकारी 15 दिनों के भीतर अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। निर्धारित समयावधि में जॉइनिंग न करने की स्थिति में पदोन्नति निरस्त मानी जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158583