search

धनबाद से चलेंगी दो नई होली स्पेशल ट्रेनें रक्सौल चर्लपल्ली और टाटा कटिहार

LHC0088 1 hour(s) ago views 273
  

रक्सौल से चर्लपल्ली के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। दुर्ग से मधुबनी के बाद अब दो और होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इनमें एक रक्सौल से चर्लपल्ली सिकंदराबाद तथा दूसरी टाटा से कटिहार के बीच चलेगी। रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल फरवरी व मार्च में दोनों ओर से तीन-तीन फेरे लगाएगी।

टाटा-कटिहार स्पेशल होली से पहले शुरू होकर पूरे मार्च तक चलेगी। रक्सौल-चर्लपल्ली एक्सप्रेस का ठहराव बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, बराक्नी, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, बोकारो, मूरी, रांची, राउरकेला, झारसुगड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव, गोंडिया, वाडसा, चंदा फोर्ट, बल्हारशाह, सिरपुर, कागजनगर, मंचेरियल, पेडापल्ली, काजीपेट व जनगांव में होगा। टाटा-कटिहार स्पेशल मूरी, बोकारो होकर चलेगी।

इन तिथियों में चलेंगी ट्रेन
- 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल 23 व 28 फरवरी तथा एक मार्च को चलेगी। चर्लपल्ली से रात 10 बजे खुल कर रांची, बोकारो के रास्ते सुबह 3:45 पर धनबाद तथा शाम 4:50 पर रक्सौल पहुंचेगी।
- 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 26 फरवरी एवं तीन व चार मार्च को चलेगी। रक्सौल से सुबह 3:15 पर खुल कर शाम 4:15 पर धनबाद तथा अगले दिन शाम 7:40 पर चर्लपल्ली पहुंचेगी।
- 08181 टाटा- कटिहार स्पेशल प्रत्येक सोमवार दो से 30 मार्च तक चलेगी। टाटा से दोपहर एक बजे खुल कर अगले दिन सुबह सात बजे कटिहार पहुंचेगी।
- 08182 कटिहार -टाटा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को तीन से 31 मार्च तक चलेगी। कटिहार से दिन में 10:30 पर खुल कर अगले दिन सुबह 4:30 पर टाटा पहुंचेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160888