search

Special Trains: होली पर घर लौटने वालों को राहत, दिल्ली और कोलकाता से बिहार आने-जाने में होगी सहूलियत

cy520520 Yesterday 19:27 views 592
  

होली पर घर लौटने वालों को राहत, दिल्ली और कोलकाता से बिहार आने-जाने में होगी सहूलियत



संवाद सूत्र, नयागांव सारण। होली पर्व के मद्देनजर घर वापसी करने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, हाजीपुर ने नौ जोड़ी होली विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य बिहार, पूर्वांचल और महानगरों के बीच यात्रा करने वाले प्रवासी यात्रियों को सुगम व सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस निर्णय से सारण जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी, क्योंकि कई विशेष ट्रेनें छपरा जंक्शन होकर संचालित होंगी। इससे दिल्ली, कोलकाता और गोरखपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी तथा नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा।
इन रूटों पर चलेंगी विशेष गाड़ियां

छपरा मार्ग से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में सियालदह-गोरखपुर विशेष, आसनसोल-गोरखपुर विशेष सहित अन्य गाड़ियां शामिल हैं, जो किउल, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर होते हुए चलेंगी।

इसके अलावा पुरी-पटना, उधना-हसनपुर रोड, चर्लपल्ली-रक्सौल, गांधीधाम-भागलपुर, दानकुनी-आनंद विहार तथा मालदा टाउन-आनंद विहार विशेष ट्रेनों का भी परिचालन किया जाएगा। इनसे गुजरात, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से बिहार आने वाले श्रमिकों व छात्रों को सुविधा मिलेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर और विशेष ट्रेनों की घोषणा भी की जा सकती है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने और यात्रा से पूर्व अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। होली पर घर पहुंचने की चिंता में जुटे लोगों के लिए यह पहल राहत भरी साबित होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158652