होली पर नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, पटना। Holi Special Trains: होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने विशेष व्यवस्था करते हुए नौ जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।
इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन विभिन्न महत्वपूर्ण रूटों पर किया जाएगा, जिससे बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इन होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च के अंत तक अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर इनके अलावा और भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व समय-सारिणी और आरक्षण की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।
ये हैं होली स्पेशल ट्रेनें
पुरी–पटना स्पेशल (08439/08440)
खड़गपुर, आसनसोल, झाझा मार्ग से | 28 फरवरी से 29 मार्च तक | प्रत्येक शनिवार–रविवार
उधना–हसनपुर रोड स्पेशल (09031/09032)
डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर मार्ग से | 22 फरवरी से 30 मार्च तक
चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल (07005/07006)
रांची, बोकारो, धनबाद, बरौनी, दरभंगा मार्ग से | चयनित तिथियों में
गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल (09451/09452)
गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, बरौनी मार्ग से | 6 मार्च से 30 मार्च तक
दानकुनी–आनंद विहार स्पेशल (03009/03010)
किउल, नवादा, गया, डीडीयू मार्ग से | चयनित तिथियों में
मालदा टाउन–आनंद विहार स्पेशल (03435/03436)
भागलपुर, किउल, गया मार्ग से | 2, 9 और 16 मार्च को
सियालदह–गोरखपुर स्पेशल (03131/03132)
बरौनी, हाजीपुर, छपरा मार्ग से | फरवरी–मार्च में चयनित तिथियों पर
आसनसोल–गोरखपुर स्पेशल (03525/03526 एवं 03527/03528)
बरौनी, हाजीपुर मार्ग से | 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच विभिन्न तिथियों में
|