search

14 हजार के लेनदेन के विवाद में फुफेरे भाई को उतारा मौत के घाट, सरसों के खेत में मिला शव

cy520520 1 hour(s) ago views 48
  

14 हजार के लेनदेन के विवाद में फुफेरे भाई को उतारा मौत के घाट।



जागरण संवाददाता, रामपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के आशापुर फेरूपुर गांव स्थित वरुणा नदी किनारे सरसों के खेत में सोमवार की सुबह 23 वर्षीय युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिला। ईंट से सिर कूंचकर हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सिकरारा थाना क्षेत्र के मेंहदी गांव निवासी लालचंद यादव के पुत्र बृजेश यादव के रूप में हुई।

छानबीन में जुटी तीन पुलिस टीमों ने कुछ ही घंटे बाद हत्यारोपित के तौर पर चिह्नित ममेरे भाई भदोही जिले के तुलसी चक निवासी रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने लेनदेन के विवाद में हत्या करना स्वीकार किया।

ग्रामीणों ने सुबह घाट के पास खेत में खून से लथपथ शव देखकर शोर मचाया। शव से कुछ ही दूरी पर लावारिस बाइक खड़ी थी। बाइक के सायलेंसर पर जूते के निशान थे। वहीं शराब की बोतलें मिलीं, जिनमें एक टूटी हुई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी विनोद कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद सीओ मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुराग की तलाश में बुलाई गई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।

शिनाख्त न होने के कारण तीन पुलिस टीमें छानबीन में लगा दी गईं। बाइक के के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से मृत युवक की शिनाख्त हुई।

छानबीन में जुटी पुलिस टीमों ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो मृत बृजेश यादव अंतिम बार अपने सगे मामा भदोही जिले के तुलसी चक निवासी स्व. दथरथ यादव के पुत्र रोहित यादव के साथ नजर आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने रोहित यादव को हिरासत में ले लिया।

पहले तो वह पुलिस को भ्रमित करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया।


मृत बृजेश यादव अक्सर अपने मामा के पुत्र रोहित यादव के साथ ही रहता था। उसने रोहित यादव से 14 हजार रुपये उधार लिए थे। रोहित के वापस लौटाने के लिए कहने पर विवाद हो गया। आवेश में आकर रोहित ने बृजेश यादव की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। -परमानंद कुशवाहा, सीओ मड़ियाहूं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158556