SIR में तेजी लाने के लिए 74 अतिरिक्त एईआरओ तैनात।
जागरण संवाददाता, बहराइच। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण सूची में नो मैपिंग और विसंगतियों की श्रेणी के मतदाताओं को जारी की जा रही नोटिस, मतदाताओं की सुनवाई एवं आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन कार्य को तेजी लाने के लिए जिले में 74 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईएईआरओ) को नियुक्त की गई है। इस व्यवस्था से अब एसआइआर कार्य में और तेजी आएगी।
अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों बलहा, मटेरा, महसी, पयागपुर और कैसरगंज में 10-10 तथा बहराइच सदर और नानपारा में 12-12 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
फरवरी तक वेरिफिकेशन का काम पूरी करने के निर्देश
नामित अधिकारियों को निर्देश दिया की बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ नो मैपिंग की नोटिस की सुनवाई और विसंगतियों से संबंधित मतदाताओं के सत्यापन का कार्य फरवरी तक पूर्ण कराएं। आप सभी बीएलओ व सुपरवाइजर के कार्यों का पर्यवेक्षण करते रहें। प्रगति न होने पर मार्गदर्शन दें। बैठक में सभी एसडीएम मौजूद रहे।
SIR के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने का अवसर है। ये युवा फॉर्म-6 भरकर अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा सकते हैं। इसके लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, बूथ पर लगने वाले विशेष कैंप में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- SIR में 3.12 लाख मतदाताओं को नोटिस, सात दिन में देना होगा जवाब
यह भी पढ़ें- बस्ती में SIR अभियान, नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस देने में रुधौली विधानसभा क्षेत्र पिछड़ा |