search

सिरसा की श्री गोशाला में चोरी, 250 फुट की केबल ले उड़े चोर; सैकड़ों बेसहारा गोवंश प्यासे

cy520520 2026-2-16 16:26:53 views 873
  

सिरसा की श्री गोशाला से चोरों ने ट्यूबवेल की 250 फुट बिजली केबल चुरा ली (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, सिरसा। शहर की श्री गोशाला में चोरों द्वारा ट्यूबवेल की करीब 250 फुट विद्युत केबल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की इस वारदात के चलते गोशाला में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे वहां रह रहे पशुओं के लिए गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

गोशाला प्रबंधक की शिकायत पर शहर की कीर्तिनगर चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह श्री गोशाला में प्रबंधक पद पर कार्यरत है। गत 14 फरवरी की रात्रि चोरों ने गाेशाला स्थित ट्यूबवेल की लगभग 250 फुट लंबी बिजली केबल काटकर चोरी कर ली।

15 फरवरी की सुबह जब कर्मचारी ट्यूबवेल चलाने पहुंचे तो केबल कटी हुई पाई गई और पूरी केबल चोरी थी। कर्मचारी ने घटना की सूचना उसे दी। पवन कुमार ने बताया कि केबल चोरी के कारण गोशाला में पानी की आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित हो गई है, जिससे सैकड़ों पशुओं को पानी उपलब्ध कराने में दिक्कत आ रही है। प्रबंधन ने पुलिस से अज्ञात आरोपितों की तलाश कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कीर्तिनगर चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725