search

यूपी में किसानों को दर्ज कराना होगा आधार कार्ड और राजस्व रिकॉर्ड, गेहूं की MSP के लिए पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

LHC0088 4 hour(s) ago views 131
  



जागरण संवाददाता, अमेठी। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य न्यूनतम (एमएसपी) योजना के तहत गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। अब तक 40 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। किसान एफसीएस यूपी पोर्टल पर स्वयं अथवा साइबर कैफे या जनसेवा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

पंजीकरण के दौरान गेहूं फसल के लिए उपयोग की जाने वाली भूमि का विवरण देना अनिवार्य है। इसके साथ ही आधार कार्ड व राजस्व अभिलेखों का सही विवरण दर्ज करना आवश्यक होगा।

किसान को अपने किसी निकट संबंधी नामिनी (माता-पिता, पति-पत्नी, पुत्र-पुत्री, दामाद-पुत्रवधू, सगा भाई-बहन) का विवरण दर्ज करना होगा, जो किसान की अनुपस्थिति में आधार प्रमाणीकरण कर क्रय केंद्र पर गेहूं विक्रय कर सके।

किसान पंजीकरण वन टाइम पॉसवर्ड (ओटीपी) आधारित होगा। क्रय एवं भुगतान से संबंधित समस्त सूचनाएं पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही प्राप्त होंगी, इसलिए सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है। किसानों को सीबीएस बैंक शाखा में आधार से लिंक बैंक खाता होना आवश्यक है।

  

एमएसपी का विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है।

गेहूं विक्रय के 48 घंटे के भीतर भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में कर दिया जाएगा। शासन की क्रय नीति के अनुसार 32 क्रय केंद्रों पर 17 मार्च से गेहूं खरीद प्रारंभ होगी।


पंजीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर संपर्क किया जा सकता है। भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में ही किया जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व मुझसे भी संपर्क कर सकते हैं। किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। -प्रज्ञा मिश्रा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।


यह भी पढ़ें- प्रयागराज का ‘आलू बेल्ट’, बंपर पैदावार फिर भी क्यों खुश नहीं है किसान? लागत और भंडारण के गणित में उलझे

यह भी पढ़ें- परदेश गए लोगों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने में कर्मचारियों के छूट रहे पसीने, प्रदेश में पांचवें स्थान पर मीरजापुर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160843