search

2017 से पहले गुंडे और माफिया चला रहे थे समांतर सरकार, आज उत्सव प्रदेश बन गया है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

cy520520 3 hour(s) ago views 537
  



ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बजट सत्र 2026 के दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में पल रहे गुंडे और माफिया एक समांतर सरकार का संचालन कर रहे थे। 2017 के बाद यही उत्तर प्रदेश आज उत्सव प्रदेश बन गया है। आज कानून का राज है।“


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “... राज्यपाल प्रदेश का संवैधानिक प्रमुख होता है। संवैधानिक प्रमुख के प्रति हमारे मुख्य प्रतिपक्ष का जो आचरण रहा है, वह लोकतंत्र को कमजोर करता है... यह हम सभी का दायित्व है कि हम अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करें और संविधान की व्यवस्था के अंतर्गत संवैधानिक प्रमुखों के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखें। हमें ऐसे कोई आचरण नहीं रखना है जो कि देश की भावी पीढ़ी को गलत दिशा की ओर अग्रसर करे... जिस प्रकार का प्रतिपक्ष है तो उनसे इस प्रकार की अपेक्षा करने का कोई लाभ नहीं है... “
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158538