search

मॉनीटरिंग सेल मंडल लेवल पर करेगी UP बोर्ड परीक्षा की निगरानी, एक क्लिक से देख सकेंगे जिले के एग्जाम सेंटर

cy520520 2026-2-16 15:26:37 views 541
  



संवादसूत्र, लखीमपुर। बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन तथा पारदर्शी रखे जाने के लिए जहां जिले में डीआईओएस कार्यालय पर आठ एलसीडी लगाकर मानीटरिंग सेल बनाया गया है, वही मंडलीय कार्यालय लखनऊ में भी मानीटरिंग सेल बनाया गया है, यहां से एक क्लिक के साथ मंडल के किसी भी जिले के किसी भी बोर्ड परीक्षा केंद्र को देखा जा सकेगा।

परीक्षार्थियों से लेकर कक्ष निरीक्षक तक सभी पर मंडल स्तर के भी अधिकारियों की निगाह रहेगी। ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति परीक्षा के दौरान नकल में सहयोग भी न कर सके इसके लिए पूरी सख्ती बरती जा रही है।

मॉनीटरिंग सेल बनाया

जिला मुख्यालय स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आठ एलसीडी का मानीटरिंग सेल बनाया गया है।इसी कंट्रोल रूम से जिले के सभी 129 बोर्ड परीक्षा केंद्रों की निगरानी होगी।

मानीटरिंग सेल प्रभारी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि इसी मानीटरिंग सेल से बैठे-बैठे किसी भी बोर्ड परीक्षा केंद्र के परीक्षर्थियों के साथ साथ वहां के स्ट्रांग रूम की भी निगरानी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों केंद्र व्यवस्थापक के कक्ष तथा स्ट्रांग रूम तक को कैमरों से मंडलीय कार्यालय तक देखा जाएगा।

मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशालय में भी बना कन्ट्रोल रूम

लखनऊ में संयुक्त शिक्षा निदेशालय में डा. प्रदीप कुमार सिंह ने मण्डलीय कन्ट्रोल रूम की स्थापना की है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डा.दिनेश कुमार ने बताया कि मण्डल स्तरीय कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0522-2254070 है जो 17 फरवरी से सक्रिय होकर परीक्षा की समाप्ति तक रहेगा।

उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में होने वाली परीक्षाओं के लिए अलग अलग मण्डलीय कन्ट्रोल रूम प्रभारी व कन्ट्रोल रूम सदस्यों को नियुक्त किया गया है,जो लखनऊ मण्डल के सभी छह जिलों लखनऊ ,सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई,लखीमपुर खीरी के जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से स्थापित जिला स्तरीय मानिटरिंग सेल यानी कन्ट्रोल रूम से लगातार सम्पर्क बनाये रहेंगे।

यह भी पढ़ें- UP में अब हेड पोस्ट ऑफिस से 24 घंटे रजिस्ट्री करा सकेंगे लोग, संडे को भी ग्राहकों को मिलेगी सुविधा

संयुक्त शिक्षा निदेशक डा.प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ मण्डल के सभी छह जिलों के जिला स्तरीय मानिटरिंग सेल प्रभारियों को जिले में बनाये गए सभी परीक्षा केन्द्रों की निर्बाध लाइव स्ट्रीमिंग वेबकास्टिंग को अन्तिम प्रश्न पत्र होने तक राज्य स्तरीय मानिटरिंग सेल से जुड़े रहने के निर्देश दे दिए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725