search

हिसार में कुख्यात बदमाश सुरजीत अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, दर्ज है 23 से अधिक मामले

Chikheang 4 hour(s) ago views 1043
  

कुख्यात बदमाश सुरजीत अवैध पिस्तौल के साथ काबू।



जागरण संवाददाता, हिसार। पुलिस के एवीटी स्टाफ ने कुख्यात बदमाश मंगाली सुरतिया के रहने वाले सुरजीत उर्फ सरदार को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपित सुरजीत पर हत्या, लूट, शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत अलग-अलग पुलिस थाना में 23 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपित सुरजीत के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एवीटी स्टाफ मंगाली गांव के पास गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली की कुख्यात बदमाश सुरजीत सिंघरान रोड पर घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और शक के आधार पर आरोपित को पकड़ लिया।

आरोपित की तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। जांच में सामने आया कि आरोपित पर 23 से भी अधिक केस विभिन्न पुलिस थानाें में दर्ज हैं। एक मामले में वह जेल से जमानत पर आया हुआ था। आरोपित से पूछताछ जारी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162766