search

146 मिनट की साउथ फिल्म ने ओटीटी पर Dhurandhar को चटा दी धूल, Netflix पर छीना नंबर-1 का ताज

LHC0088 3 hour(s) ago views 318
  

नेटफ्लिक्स पर कमाल कर रही है ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स एक ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म जहां हर वीकेंड लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाता रहता है। हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की तरफ से कई थ्रिलर रिलीज होते रहते हैं। बीते 30 जनवरी से अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद नंबर-1 पर बनी हुई थी।  

लेकिन हाल ही में साउथ सिनेमा की एक नई फिल्म ने नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एंट्री मारते ही धुरंधर को धूल चटा दी है और नंबर-1 का सिहांसन अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है।  
नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी ये फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हालिया रिलीज के तौर पर जिस फिल्म का दबदबा बना हुआ है, उसकी कहानी 146 मिनट में सिमटी हुई है। फिल्म का जॉनर कॉमेडी ड्रामा और इसके बावजूद वह स्पाई और एक्शन थ्रिलर धुरंधर पर भारी पड़ गई है। गौर किया जाए साउथ फिल्म की कहानी की तरफ तो वह एक ऐसे लड़के के इर्द गिर्द घूमती है, जिसको एक बड़े रईस घराने में पैदा होता है और उसे बड़ा आदमी का दिखावा करने का शौक होता है।  

यह भी पढ़ें- OTT पर धुआं काट रही 1 घंटे 50 मिनट की Romantic Comedy, टॉप 10 में Trending 11 साल पुरानी फिल्म

  

लेकिन उसकी हेकड़ी उस वक्त निकल जाती है, जब वह अपने दोस्त के साथ वह एक अमीर घराने की शादी में जाता है, जहां एक महिला उसकी बहुत बेइज्जती करती है, जिससे वह लड़का गुस्से में बोलता है कि आप शायद भूल रही हैं मैं एक पैसेवाले जमीदार का पोता हूं। वह लड़का एक रईस घराने की लड़के शादी भी करना चाहता है,  लेकिन इसमें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।  

  

फिल्म में कई डायलॉग्स और सीन्स ऐसे हैं, जो आपको हंसी से लोटपोट कर देंगे। चलिए अब आपके सब्र का बांध तोड़ते हुए हम बता दें कि यहां बात तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म अनगनगा ओका राजू (Anaganaga Oka Raju) के बारे में की जा रही है। नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी स्टारर अनगनगा ओका राजू फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।  
बॉक्स ऑफिस पर रही ब्लॉकबस्टर

14 जनवरी को अनगनगा ओका राजू को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। अपनी शानदार कहानी से इस मूवी ने हर किसी का दिल जीता और कमर्शियल तौर पर नवीन पॉलीशेट्टी की ये कॉमेडी ड्रामा ब्लॉकबस्टर रही। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी कामयाबी हासिल कर रही है।  

यह भी पढ़ें- Chatha Pacha OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाका करेगी Roshan Mathew की रेसलिंग ड्रामा, कब और कहां?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160738