search

Tajmahal में मिलेगी फ्री एंट्री, शाहजहां का उर्स हो रहा शुरू; खुलेगा असली कब्रों वाला तहखाना

cy520520 2026-1-14 18:56:54 views 1242
  

ताजमहल।  



जागरण संवाददाता, आगरा। शहंशाह शाहजहां का तीन दिवसीय 371वां उर्स गुरुवार से Tajmahal में मनाया जाएगा। उर्स की शुरुआत दोपहर दो बजे अजान के साथ मुख्य मकबरे में स्थित तहखाना के दरवाजा को खोलने के साथ होगी। शाहजहां व मुमताज की तहखाना में स्थित कब्रों को पर्यटक व जायरीन देख सकेंगे।

यह कब्रें केवल उर्स में ही खुलती हैं। उर्स के पहले व दूसरे दिन दोपहर दो बजे से सूर्यास्त तक और तीसरे दिन सुबह स्मारक खुलने से बंंद होने तक पर्यटकों व जायरीनों को निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। शाहजहां का उर्स इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के रजब माह में मनाया जाता है। इस बार 15 से 17 जनवरी तक शाहजहां का उर्स मनाया जाएगा।

उर्स के पहले दिन दोपहर दो बजे मुख्य मकबरे में स्थित तहखाना के दरवाजे को खोला जाएगा। अजान के बाद तहखाना में स्थित शाहजहां व मुमताज की कब्रों पर गुस्ल की रस्म होगी। कुरान की तिलावत, मिलाद शरीफ और मुशायरा होगा। दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर दो बजे संदल की रस्म होगी।

मुख्य मकबरे पर कव्वाली गूंजेगी। तीसरे दिन शनिवार सुबह कुरानख्वानी व कुल की रस्म होगी। तबर्रुक बांटा जाएगा। इसके बाद चादरपोशी के साथ पंखे चढ़ाए जाएंगे। फातिहा पढ़ा जाएगा। फोरकोर्ट में लंगर बांटा जाएगा। उर्स के दौरान मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का अतिरिक्त प्रवेश शुल्क लागू नहीं होगा।

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि उर्स में कोई नई परंपरा शुरू नहीं करने दी जाएगी। व्यवस्थाएं बनाए रखने को कर्मचारियों की डबल शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।


शुक्रवार को खुलेगा ताजमहल

ताजमहल, शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बंद रहता है। उर्स में शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी लागू नहीं होगी। दाेपहर 12:30 बजे से स्थानीय नमाजियों को नमाज के लिए प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर दो बजे से जायरीनों व पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164018