search

खगड़िया-मुंगेर का सफर होगा आसान, बूढ़ी गंडक पर जल्द शुरू होगा बंद पड़े निर्माणाधीन पुल का निर्माण

deltin33 3 hour(s) ago views 206
  

बूढ़ी गंडक पर जल्द शुरू होगा बंद पड़े निर्माणाधीन पुल का निर्माण (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, खगड़िया। बूढ़ी गंडक के मानसी के मटिहानी घाट पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य रुका हुआ है। अब तक दो संवेदक कार्य को छोड़कर जा चुके हैं। मालूम हो कि इस पुल के बनने से एक बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। मुंगेर जिले के टीकारामपुर पंचायत के लोगों को खगड़िया के मानसी बाजार आने में आसानी होगी।

मालूम हो कि टीकारामपुर पंचायत के लोगों का निकटवर्ती बाजार मानसी ही है। यहां के लोग मानसी स्थित एनएच-31 और मानसी रेलवे स्टेशन से ही रेल और सड़क मार्ग होकर कहीं भी आवागमन करते हैं।

इससे किसानों को कृषि कार्य में आसानी होगी। दियारा में मानसी नगर पंचायत समेत आसपास के गांवों के लोगों की खेती-बाड़ी है। यह एक बड़ी आबादी के लिए लाइफ लाइन साबित होगा।

  

इधर, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने उक्त पुल को लेकर संज्ञान लिया है। उन्होंने रविवार को उक्त पुल का निरीक्षण किया। इस मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल खगड़िया के कार्यपालक अभियंता देवेंद्र नाथ भी मौजूद रहे।

सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कार्यपालक अभियंता देवेंद्र नाथ से साफ-साफ कहा, हर हाल में एक सप्ताह के अंदर पुल निर्माण कार्य शुरू कराएं, क्योंकि आने वाले समय में जब नदी में पानी बढ़ेगा, तो परेशानी होगी। इस मौके पर पुल निर्माण कार्य के संवेदक भी मौजूद रहे।

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस पुल का कार्य अब तक दो संवेदक छोड़कर जा चुके हैं। उक्त दोनों संवेदक के सिक्यूरिटी जब्त किए गए हैं और सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए इस कार्य के लिए फिर से टेंडर कर यदुवंशम कंस्ट्रक्शन को कार्य सौंपा गया है।

जानकारी के अनुसार दो करोड़ 44 लाख की लागत से इस पुल का निर्माण कार्य संपन्न करना है। पूरी जानकारी लेने के बाद विधायक ने कार्यपालक अभियंता से युद्धस्तर पर पुल निर्माण कार्य शुरू करने और तय समय सीमा में उसे पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विधायक ने स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही समस्या पर भी गंभीर चर्चा की। उन्होंने वहां नाव पुल से आवागमन कर रहे लोगों के लिए गहरी चिंता जाहिर की। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। इस मौके पर जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला महासचिव राजीव रंजन, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया आदि मौजूद रहे।


सात में पांच पिलर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। दो पिलर और बनना है। स्लैब ढालना है। बीते बाढ़-बरसात में बूढ़ी गंडक में काफी पानी आ गया था। जिससे परेशानी हुई। अब पानी कम हुआ है। जल्द कार्यारंभ हाेगा। - देवेंद्र नाथ, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल खगड़िया
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471944