search

मुकेश सहनी का बयान, कहा- तेजस्वी यादव बनेंगे मुख्यमंत्री, मल्लाह का बेटा होंगे डिप्टी सीएम

Chikheang 2025-10-9 01:06:28 views 1272
  बेहतर बनाने के लिए महागठबंधन की सरकार बनाना जरूरी





डिजिटल डेस्क, पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार को बेहतर बनाने के लिए महागठबंधन की सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन अटूट है और बिहार में सरकार बनाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है। अगर सामाजिक न्याय की विचार वाली सरकार बनानी है तो हम सबको त्याग कर बेहतर बिहार बनाने के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि बिहार को बेहतर बिहार बनाना है तो महागठबंधन की सरकार बनानी होगी।



महागठबंधन में 90 प्रतिशत चीजें तय हो चुकी हैं। सीटों की घोषणा कल या परसों कर दी जाएगी। उन्होंने साफ किया कि महागठबंधन में राजग, कांग्रेस या वीआईपी में सभी कुछ तय है। आधी सीटों पर सब कुछ फैसला हो चुका है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के कई उम्मीदवार तो क्षेत्र में पहुंचकर प्रचार में भी जुट गए हैं।

मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और अति पिछड़े, मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम होगा। उन्होंने कहा कि हम लोग अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं, बनाना तो जनता को है।



भाजपा द्वारा डिप्टी सीएम को लेकर तय होने की बात को लेकर सहनी ने कहा कि यह तो उन्होंने मान लिया कि महागठबंधन की सरकार बननी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167919