search

आगरा में पुलिस चौकी इंचार्ज के घर 40 लाख की चोरी, सीसीटीवी किए बंद; बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश

cy520520 5 hour(s) ago views 536
  

दारोगा के घर चोरी।



जागरण संवाददाता, आगरा। एत्माद्दौला में चोरों ने पुलिस वाले को ही नहीं छोड़ा। छत्ता के डिवीजन चौकी इंचार्ज का घर खंगालकर चोरों ने 40 लाख रुपये के जेवर-नकदी चोरी कर लिए। जानकारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, एक चोर मुख्य दरवाजे को तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। चोरों ने वारदात से पहले घर में लगे कैमरे बंद कर दिए। वारदात के पर्दाफाश के लिए चार टीमों को लगाया गया। खुद एसीपी छत्ता निगरानी कर रहे हैं।
एत्माद्दौला में छह महीने से किराए पर रह रहे थे

थाना छत्ता की डिवीजन चौकी इंचार्ज रोबिन सिंह एत्माद्दौला क्षेत्र में स्थित ट्रांस यमुना फेस द्वितीय के डी-ब्लाक स्थित बरहन के बुर्ज अतिबल निवासी राजेश त्यागी के मकान की दूसरी मंजिल पर छह महीने से किराए पर रह रहे हैं। नीचे उनका बेटा सूरज रहता है। दारोगा रोबिन सिंह की शादी दस महीने पहले हुई थी।
पत्नी के मायके जाने से घर में लगा हुआ था ताला

एक माह पहले उनकी पत्नी काजल ने बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल पत्नी अपने मायके कन्नौज में रह रही थीं। मकान मालिक के बेटे सूरज के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दारोगा रोबिन सिंह ड्यूटी पर गए थे। इसके बाद उनकी रात्रि शिफ्ट भी लग गई। रात में सूरज सिंह सो रहे थे, घर में बाहर से ताला लगा हुआ था, जिसकी एक चाबी रोबिन के पास थी। रविवार रात दो बजे नकाबपोश चोर ने सरिये से मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया।
सीसीटीवी कैमरे किए चोरों ने बंद


सबसे पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे बंद किए। इसके बाद सूरज को नशीले पदार्थ का सुंघा कर बेहोश कर दिया। रविवार सुबह सात सूरज सो कर उठे तो घर के ताले टूटे मिले। उन्होंने जानकारी चौकी इंचार्ज रोबिन सिंह को दी। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि वारदात के पर्दाफाश के लिए चार टीमों को लगाया गया है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
जेवर और नकदी हुए चोरी

चौकी इंचार्ज के अनुसार चोर अलमारी से सोने के दो हार, दो जोड़ी टाप्स, एक जोड़ी झाले, दो जोड़ी कंगन, सात जोड़ी पायल, पांच अंगूठियां, चार जोड़ी खड़ुए, दो सोने की चेन, एक चांदी की हाय, दो ओम सहित 100 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण और दो किलो से अधिक चांदी के जेवर चुरा ले गए। इसके अलावा 20 हजार रुपये नकद भी ले गया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। घर से पचास मीटर दूरी पर आभूषण का खाली पर्स पड़ा मिला है।
दारोगा के घर चोरी से दहशत में मोहल्लावासी

एत्माद्दौला में पास के थाने में ही तैनात चौकी इंचार्ज के घर में चोरी की घटना से आसपास के लोग दहशत में हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा का खतरा सता रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि व्यापारी बहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद एत्माद्दौला पुलिस नियमित गश्त नहीं करती।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158352