search

गोरखपुर में कानपुर-लखनऊ की तर्ज पर टी-20 क्रिकेट लीग की मांग, खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

cy520520 4 hour(s) ago views 384
  

आशुतोष यादव, क्रिकेटर



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वांचल के युवा खिलाड़ियों में क्रिकेट को लेकर काफी रुचि है। अलग-अलग एकेडमी में खिलाड़ी नियमित अभ्यास के साथ ही अपना करिअर संवारने में जुटे हैं। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत छह जिले आते हैं। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन में गोरखपुर क्रिकेट की दृष्टि से सबसे बड़े मंडल के रूप में गिना जाता है।

ऐसे में यहां भी एसोसिएशन को कानपुर में होने वाले केपीएल की तर्ज पर जीपीएल का आयोजन करना चाहिए। वैसे ही जैसे लखनऊ में लखनऊ प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। खिलाड़ियों की नीलामी होगी तो यहां के खिलाड़ियों को भी आइपीएल जैसी सुविधाओं में खेलने का मौका मिलेगा।

एसोसिएशन से मांग है कि यहां भी गोरखपुर प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाए, जिससे यहां के खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाओं और अच्छे माहौल में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिले।

इससे न सिर्फ यहां को क्रिकेटरों का उत्साह बढ़ेगा बल्कि गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर के खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा। फ्रेंचाइजी द्वारा खिलाड़ियों को अच्छी रकम मिलने के साथ ही अच्छे खेल के समान भी उपलब्ध होंगे। स्थानीय स्तर पर भी खेल का एक बेहतरीन माहौल तैयार होगा।

उपलब्धियां...

  • वर्ष 2023 में गोरखपुर में आयोजित अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग
  • वर्ष 2024 में देवरिया में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग
  • वर्ष 2025 में लखनऊ में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग
  • वर्ष 2025 में गोरखपुर में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग
  • वर्ष 2026 में बिहार में आयोजित आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग
  • वर्ष 2026 में सिद्धार्थनगर में आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग
  • वर्ष 2026 में अंडर-16 स्कूल प्रीमियर लीग में प्रतिभाग
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158337