search

पांच सेक्टरों में बंटा बलदेव, छह पार्किंग स्थान... विश्व प्रसिद्ध हुरंगा के लिए तैयारियाें में जुटा प्रशासन

LHC0088 3 hour(s) ago views 839
  

हुरंगा के लिए मीटिंग करते अधिकारी।



संवाद सूत्र, जागरण, बलदेव। विश्व विख्यात हुरंगा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। पूरे बलदेव को पांच सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात होगी। जगह-जगह बैरियर लगाए जाएंगे। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी, इसको लेकर खाका खींचा गया है।
विश्व प्रसिद्ध हुरंगा को लेकर हुई बैठक में प्रशासन-पुलिस ने खींचा खाका

श्रीदाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा पांच मार्च को होगा। थाना बलदेव परिसर में तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। एसडीएम महावन कंचन गुप्ता ने पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, मंदिर प्रबंधक, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सभी तैयारियां जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। क्षेत्राधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया, होली शांति और प्रेम का त्योहार है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। हुरंगा को शांति के साथ सफल बनाने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी।
जर्जर बिजली के खंभे बदले जाएंगे, हादसे बचाव को लगेगी पालीथिन

एसडीओ प्रकाश सिंह ने बताया निरीक्षण कर जर्जर खंभे बदलवाए जाएंगे, वहीं खंभे व डीपी बाक्स पर प्लास्टिक लगवाई जाएगी, ताकि करंट न लग सके। जर्जर बिजली केबिलों को ठीक कराया जाएगा। सीएचसी प्रभारी बिजेंद्र सिसौदिया व डाक्टर राहुल ने बताया हुरंगा के लिए मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। आपातकालीन स्थिति के लिए तीन एंबुलेंस तैनात रहेंगी।

थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह व मिथलेश उपाध्याय ने क्षीर सागर कुंड का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। नगर पंचायत द्वारा क्षीर सागर कुंड में भरे पानी की निकासी शुरू करा दी गई है। स्वच्छ और ताजा पानी भरवाया जाएगा।
ये रहे मौजूद

बैठक में दाऊजी मंदिर प्रबंधक केपी तोमर, पूर्व चेयरमैन कमल कुमार पांडेय, विनोद मोदी, पीतम्बर पांडेय, डॉक्टर प्रवीण पांडेय, लेखराज सिंह पहलवान, सभासद रवि पांडेय, प्रधान विपिन सिकरवार, ब्रजेश पांडेय, सभासद श्रीकांत मौजूद रहे।
रोडमैप किया तैयार, छह पार्किंग बनेंगी

बलदेव में होने वाले विश्व प्रसिद्ध हुरंगा को लेकर मंदिर व प्रशासन ने रोडमैप तैयार कर लिया है। हुरंगा स्थल के साथ बलदेव कस्बा को पांच सेक्टर में बांटा गया है। दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए छह पार्किंगस्थल बनाए गए है। सेवायतों को मुख्य द्वार से प्रवेश व पिछले मार्ग से निकाला जाएगा। नगर पंचायत द्वारा पश्चिमी स्कूल के समीप खोया पाया केंद्र बनाया जाएगा। मुख्य तिराहे व चौराहों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। मंदिर के बाहर एंबुलेंस खड़ी रहेगी। मुख्य द्वारा पर चिकित्सकों द्वारा कैंप लगाया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160546