search

बिहार के अधिकांश भागों में छाए रहेंगे बादल, बारिश और ठंड को लेकर IMD का क्या है Weather Update?

cy520520 1 hour(s) ago views 600
  

बिहार का मौसम। फोटो एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण राज्य का मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। दो दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण हवा में नमी की मात्रा बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के आसार हैं।

रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 सौ मीटर पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई।

पटना सहित आसपास का मौसम शुष्क बने होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा।

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस एवं 29.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मोतिहारी, बक्सर, गयाजी एवं फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   पटना
   26.4
   14.8
   
   
   गयाजी
   26.8
   11.2
   
   
   भागलपुर
   26.7
   11.7
   
   
   मुजफ्फरपुर
   25.8
   14.5
   

सबसे ठंडी रात: गयाजी — 11.2°C
वर्तमान स्थिति: बिहार में शीतलहर जारी। रात का तापमान 11–15°C के बीच। सुबह-शाम घना कोहरा संभव।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158205