search

जम्मू-कश्मीर में बेकाबू होकर पलटी सेना की गाड़ी, मेरठ के सैनिक ने गंवाई जान

Chikheang 6 hour(s) ago views 679
  

राहुल भड़ाना का फाइल फोटो



संवाद सूत्र, जागरण मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के गांव भड़ौली निवासी सेना के जवान शनिवार दोपहर में जम्मू कश्मीर के अखनूर में सड़क हादसे में बलिदानी हो गए। हादसे के दौरान वह ऑफिस के काम से जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सैनिक के बलिदान होने की जानकारी जैसे ही भड़ौली गांव पहुंची तो स्वजन में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह सैनिक के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार गांव में किया जाएगा।  

गांव भड़ौली निवासी 38 वर्षीय राहुल भड़ाना पुत्र हेमसिंह वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। इस समय उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के अखनूर में थी। राहुल भड़ाना के फुफेरे भाई पवन गुर्जर ने बताया कि शनिवार दोपहर में राहुल ऑफिस के काम से जा रहे थे।

उनके साथ गाड़ी में अन्य दो जवान और थे। रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई। हादसे में राहुल बलिदानी हो गए और अन्य दोनों जवान घायल हो गए। यूनिट के अधिकारियों ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। राहुल के बलिदानी होने की सूचना मिलते ही भड़ौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिवार के कुछ लोग घटना की जानकारी होते ही जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए थे।

पवन गुर्जर ने बताया कि देर रात में उनका पार्थिव देह मेरठ सैनिक अस्पताल में पहुंच जाएगा। यहां से सोमवार सुबह पार्थिव देह को गांव ले जाया जाएगा। गांव के श्मशान घाट पर पार्थिव देह का अंतिम विदाई दी जाएगी।

साढ़े पांच वर्ष पहले हुई थी राहुल की शादी

राहुल भड़ाना की शादी साढे पांच वर्ष पहले अमरोहा जिले के गांव तरौली निवासी सोनल से हुई थी। दंपती के एक चार वर्ष का बेटा दिव्यांश है। राहुल तीन भाईयों में दूसरे नंबर के थे। उनके चार बहने सरेश, सरिता, रीनू व कोमल की शादी हो चुकी है।

बड़े भाई धीरज प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है और छोटा भाई अंकुर खेती करता है। बड़ा भाई अविवाहित है और राहुल व अंकुर विवाहित है। राहुल के बलिदानी होने की सूचना मिलते ही उनकी मां विमला, पत्नी सोनल समेत पूरा परिवार रो-रोकर बेहाल है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में दर्दनाक हादसा: बैक करते समय दो बसों के बीच दबकर खलासी की मौत, पुलिस ने हिरासत में लिया चालक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162535