search

पटना में दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, एक ड्राइवर की मौत; 6 लोग घायल

deltin33 2026-2-16 05:57:33 views 619
  

दो ट्रकों की भीषण टक्कर में एक ड्राइवर की हुई मौत, आधा दर्जन घायल



संवाद सूत्र, जागरण पटना। मनेर थाना क्षेत्र के श्रीनगर, देवी मंदिर के पास एनएच 30 मनेर-दानापुर मार्ग पर शनिवार की रात तेज रफ्तार में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक पीछे से आ रही एक ऑटो से भी टकरा गया।

इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर और ऑटो सवार सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से एक ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।  

दुर्घटना के बाद मुख्य सड़क पर काफी देर तक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार और उनकी पुलिस टीम ने तुरंत घायलों को मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से दोनों ट्रक के चालकों को पटना रेफर कर दिया गया। जेसीबी मशीन की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क के किनारे कर यातायात को सुचारू किया गया।

दुर्घटना में मृतक ट्रक चालक की पहचान मनेर के रामपुर दियारा तोफिर पंचायत स्थित हुलासी टोला गांव निवासी दिलीप राय के 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल सोनू कुमार, बसंती देवी सहित अन्य लोग भी शामिल हैं। ट्रक ड्राइवर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि एक चालक की मौत इलाज के दौरान हुई है। चालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है। इस घटना पर पूर्व विधायक प्रो श्रीकांत निराला, पूर्व मुखिया मिथलेश सिंह और वार्ड सदस्य कृष्णा ठाकुर सहित कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131