search

अब एक साल देरी तैयार होगा गुरुग्राम का वजीराबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम, किस वजह से हुआ विलंब

LHC0088 3 hour(s) ago views 904
  

गुरुग्राम में बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स स्टेडियम अब तय समय से एक साल देरी से तैयार होगा।



संदीप रतन, गुरुग्राम। गुरुग्राम के वजीराबाद में बन रहा बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स स्टेडियम अब तय समय से एक साल देरी से तैयार होगा। जुलाई 2026 की डेडलाइन के साथ शुरू किया गया यह प्रोजेक्ट अब 2027 में पूरा होने की उम्मीद है। कुल 11.07 एकड़ में प्रस्तावित इस खेल परिसर की रफ्तार डेढ़ एकड़ जमीन के कब्जे और प्रशासनिक अड़चनों में फंस गई है। काम देरी से शुरू होने और बीच में ग्रेप लागू होने से निर्माण की गति भी प्रभावित हुई । फिलहाल करीब 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

परियोजना के लिए कुल 11.07 एकड़ जमीन निर्धारित की गई थी, लेकिन अभी निगम के पास केवल 9.55 एकड़ जमीन ही उपलब्ध है। शेष डेढ़ एकड़ जमीन का कब्जा निगम को नहीं मिल पाया है। यह जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकार क्षेत्र में है, जिसे खाली करवाकर निगम को सौंपा जाना है। मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।
दो मल्टीपरपज हॉल और कैंटीन ब्लॉक हो रहा तैयार

फिलहाल परिसर में दो मल्टीपरपज हाल और एक कैंटीन ब्लाक का निर्माण कार्य चल रहा है। संरचनात्मक ढांचा तेजी से खड़ा किया जा रहा है और अब तक लगभग 30 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। अधिकारियों का दावा है कि जमीन संबंधी बाधा दूर होते ही काम की रफ्तार और बढ़ाई जाएगी।
खिलाड़ियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

स्टेडियम परिसर में कबड्डी, शूटिंग रेंज, जूडो, बाक्सिंग, जिम्नास्टिक, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट जैसी खेल गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए साइकिल ट्रैक और स्केटिंग रिंग भी तैयार की जाएगी। प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों को ध्यान में रखते हुए 175 वाहनों की पार्किंग की अलग व्यवस्था होगी, ताकि बड़े आयोजनों के दौरान अव्यवस्था न हो।
युवा खिलाड़ी होंगे तैयार, मिलेगी पहचान

वजीराबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम के शुरू होने से शहर के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर मिलेगा। शेष 1.5 एकड़ जमीन का विवाद जल्द सुलझने से प्रोजेक्ट को रफ्तार मिल सकती है। फिलहाल 2026 की जगह अगले साल यानी 2027 में ही यह 11.07 एकड़ का खेल स्टेडियम का सपना साकार हो पाएगा।


एजेंसी को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेडियम बिल्डिंग निर्माण कार्य 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है और अगले साल तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। - संदीप सिहाग, एक्सईएन नगर निगम गुरुग्राम


यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, बिसरा जांच को भेजा; हार्ट अटैक की आशंका
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160486