search

PAK के खिलाफ टीम इंडिया की शानदार जीत पर रिंकू सिंह के पिता हुए भावुक, बोले- बेटा वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर ही आना

cy520520 3 hour(s) ago views 129
  

घर पर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखते उनके पिता खान चंद व मां बीना देवी व अन्य



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बेटा बहुत बढ़िया खेले, ऐसे ही खेलते रहो। बस ये याद रखना, वर्ल्ड कप की ट्रॉफी तुमको लानी है। ये वो शब्द हैं जो अलीगढ़ से पिता खान चंद ने कोलंबो में अपने बेटे रिंकू सिंह से बोले।

रिंकू ने मैच के बाद फोन कर पिता खान चंद्र से उनकी तबीयत के बारे में पूछा। मैच के बारे में पूछा कि कैसा लगा? तब पिता ने कहा, बेटा आनंद आ गया। ट्रॉफी तुमको ही लेकर आनी है। टीम इंडिया को बधाई। सभी खिलाड़ी बहुत अच्छा खेले।

ओजोन सिटी स्थित रिंकू के आवास पर रविवार का दिन खास था। पिता खान चंद मैच शुरु होने से पहले ही टीवी के सामने बैठ गए। रिंकू की मां बीना देवी पूजा करने बैठ गईं थीं। मैच के दौरान वो कभी पूजा स्थल तो कभी टीवी के सामने आती-जाती रहीं।

भारतीय टीम की जीत व बेटे के बेहतर प्रदर्शन के लिए मंदिर में प्रसाद के लिए राशि भी निकालकर रख दी थी। संकल्प किया था कि भारतीय टीम जीती तो भोग अर्पण कर प्रसाद बाटेंगी। भारत की जीत के बाद सबको प्रसाद खिलाकर मुंह मीठा कराया।

मां बीना देवी ने कहा कि इस मैच में रिंकू को कम खेलने का मौका मिला। ज्यादा ओवर खेलता तो स्कोर और बढ़ता। बेटे को यही आशीर्वाद है कि वो पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेले और ट्राफी जीतकर आए। भारत की जीत से पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: पाकिस्तान से शानदार जीत पर CM योगी ने इंडियन टीम को दी बधाई, सभी खिलाड़ियों का किया अभिनंदन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158160