search

T20 World Cup में भारत की जीत पर CM धामी ने दी बधाई, बोले- मैदान कोई भी हो, जीतेगा भारत ही...

cy520520 Yesterday 23:26 views 143
  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी है।



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ICC टी-20 विश्व कप में रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “मैदान कोई भी हो, जीतेगा तो भारत ही!”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पोस्ट में कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में उत्कृष्ट, अनुशासित और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन के साथ खेलते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को करारी शिकस्त दी है। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि टूर्नामेंट में जीत का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और टीम देश का नाम रोशन करती रहेगी।
दून शहर में रहा जश्न का माहौल

भारत की जीत के साथ शहर में जश्न का माहौल बन गया और घंटाघर देहरादून देर रात तक लोगों से खचाखच भर गया। करीब सवा दस बजे तक यहां इतनी भीड़ उमड़ आई कि आसपास की सड़कें भी धीमी पड़ गईं। युवाओं के कंधों पर लहराते विशाल तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल को जोश से भर दिया।

जैसे ही हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक पल रचा, पूरा इलाका ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवाओं, तिरंगा लहराते परिवारों और उत्साहित बच्चों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया।

कई लोग कारों की छतों पर बैठकर तिरंगा लहराते दिखे, जबकि बाइक सवार युवाओं ने तिरंगा ओढ़कर शहर में विजय रैलियां निकालीं।

यह भी पढ़ें- T-20 क्रिकेट विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को कुचला, जीत पर देर रात देहरादून में मना जश्न

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत ने T20 World Cup में पाकिस्तान को 8 बार रौंदा, यहां देखें सभी जीत की लिस्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158109