search

CBSE बोर्ड परीक्षा में 12वीं की कॉपियों का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन, 17 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम

Chikheang 2026-2-15 22:26:50 views 1130
  

12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का इस बार होगा आनलाइन मूल्यांकन।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा के बाद जल्द रिजल्ट घोषित करने की रणनीति तैयार है। इस बार पहली बार 12वीं की कॉपियों का ऑनलाइन मूल्यांकन होने जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों की कॉपियों को स्कैन कर संबंधित मूल्यांकन केंद्र को आन लाइन भेज कर उनका मूल्यांकन कराया जाएगा। अब उत्तर पुस्तिकायें परीक्षकों के पास मूलरूप से नहीं भेजी जाएंगी।

कम्प्यूटर में ही स्कैन कॉपियों को देख कर परीक्षक मूल्यांकन करेंगे और प्राप्तांक को ऑनलाइन ही पोस्ट कर देंगे। हालांकि 10वीं के विद्यार्थियों की कॉपियों काे पूर्व की तरह ही जांचा जाएगा। मूल्यांकन के लिए परीक्षा से भिन्न केंद्र बनाए गए हैं।

यूपी बोर्ड की परीक्षा से एक दिन पहले 17 फरवरी से सीबीएसई की परीक्षा शुरू होगी। 17 को 10वीं में गणित का प्रश्नपत्र तथा 18 फरवरी को 12वीं में फिजिकल एजुकेशन का प्रश्नपत्र होगा।

परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें जयपुरिया पब्लिक स्कूल, अनिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, महाराजा पब्लिक स्कूल, टीटीएस, द कैम्ब्रियन, केंद्रीय विद्यालय, जेबीए, आर्मी पब्लिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, भवदीय पब्लिक स्कूल, उदया पब्लिक स्कूल, अवध इंटरनेशनल व एनडीडीएवी को के नाम शामिल हैं। परीक्षा चार अप्रैल को समाप्त होगी।

जिला समन्वयक महाराजा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत द्विवेदी ने बताया कि जिले में कुल 56 विद्यालय सीबीएसई से संचालित हैं। 10वीं में चार हजार पांच सौ और 12वीं में तीन हजार पांच सौ विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने ऑनलाइन मूल्यांकन की पुष्टि की।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244