LHC0088 • Yesterday 22:26 • views 48
चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, हिसार। जिदंल ओवरब्रिज के नीचे चलती रेलगाड़ी से गिरने से 33 साल के युवक अमित की मौत हो गई। मृतक भिवानी जिला के गांव हेतमपुरा का रहने वाला था। राजकीय रेलवे थाना पुलिस ने रविवार सुबह नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा शव स्वजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेतमपुरा गांव का रहने वाला अमित भिवानी शहर में एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार दोपहर बाद वह भिवानी रेलवे स्टेशन पर सिरसा जाने वाली रेलगाड़ी में सवार हुआ। वह रेलगाड़ी में खिड़की के पास खड़ा था।
चार बजे के करीब रेलगाड़ी जब जिंदल ओवरब्रिज के पास पहुंची तो अचानक अमित नीचे गिर गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के स्वजन के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। |
|