शिव शक्तिधाम डासना के पीठाधीश्वर महंत नरसिंहानंद गिरि महाराज।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले शिव शक्तिधाम डासना के पीठाधीश्वर महंत नरसिंहानंद गिरि महाराज का सलमान खान पर विवादित बयान देते हुए वीडियो प्रसारित हो रहा है।
उन्होंने बालीवुड अभिनेता सलमान खान को बालीवुड पर कब्जा करने वाला माफिया बताया। सलमान खान के पारिवारिक इतिहास से लेकर उनके राजनीतिक संबंधों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।
उन्होंने वीडियो में एक भाजपा नेता का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि एक बड़े नेता की बेटी लंबे समय तक सलमान खान के साथ रही। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया।
वीडियो पर लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि सलमान खान के संबंध दुबई के बड़े माफियाओं के साथ सबसे अधिक हैं। उनके विदेशी संपर्कों को लेकर भी कई सवाल खड़े किए। उनका वीडियो सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर बड़ी संख्या में लोग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पासपोर्ट फर्जीवाड़ा: 15 दिन बाद भी परतें खुलनी बाकी, गिरफ्तारी-निलंबन तक सीमित हुई कार्रवाई |