search

नारनौल में साइंस प्रोजेक्ट बनाते समय 10वीं के छात्र की करंट लगने से मौत, कर रहा था सोल्डरिंग आयरन का इस्तेमाल

Chikheang 2026-2-15 22:26:41 views 1253
  

हादसे की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, नारनौल। शहर के मोहल्ला गस्तीवाड़ा में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दसवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। छात्र घर पर अपने स्कूल के साइंस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गस्तीवाडा निवासी विनोद का छोटा पुत्र कार्तिक (15) स्थानीय माडल संस्कृति स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। स्वजन के अनुसार वह घर पर साइंस प्रोजेक्ट तैयार कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के तारों को जोड़ने के लिए सोल्डरिंग आयरन का इस्तेमाल कर रहा था। काम करते समय अचानक उसे तेज करंट लगा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना का पता चलते ही परिजन तुरंत उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डाक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन करंट का झटका इतना तेज था कि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्तिक पढ़ाई में काफी होनहार माना जाता था।

परिवार में उसका एक बड़ा भाई भी है, जो शिक्षा ग्रहण कर रहा है। अचानक हुई इस दुखद घटना से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में पार्थिव शरीर स्वजन को सौंप दिया। देर शाम गमगीन माहौल में स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें- नारनौल में NH-152D पर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूटा ट्रक, 15 लाख से ज्यादा का सामान बरामद; चार गिरफ्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244