deltin33 • 2026-2-15 21:57:08 • views 1268
मृतक कमल की फाइल फोटो। सौ.स्वजन
संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद)। सरला विहार कॉलोनी में शनिवार शाम युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। स्वजन ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद युवक ने सप्ताहभर पहले ही दूसरी शादी की थी।
आत्महत्या के कारणों का अभी पता नही चला सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के स्वजन को सूचना देते हुए फंदे से शव को उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
कमल (34) सरला विहार कॉलोनी में परिवार सहित रहते थे। परिवार में नवविवाहित व पूर्व पत्नी की पांच वर्षीय बेटी, मां गायत्री व भाई मुकेेश हैं। मां व भाई अपने बच्चों के साथ अलग मकान में रहते हैं। स्वजन ने बताया कि पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व ही कमल ने दूसरी शादी की थी।
शुक्रवार को नवविवाहिता पत्नी व पांच वर्षीय बेटी को उसके मायके भेज दिया था। वह घर पर अकेला था। नवविवाहिता के जाने के बाद गले में फंदा लगाकर शनिवार शाम आत्महत्या कर ली। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने पंखे से लटके युवक को नीचे उतार अस्पताल ले गई लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन से पूछताछ की जा रही है। |
|