search

फरवरी में बिगड़ी मुंबई की हवा, सर्दी के बाद भी मध्यम श्रेणी में रहा AQI; PM10 बना सबसे बड़ा कारण

LHC0088 1 hour(s) ago views 858
  

फरवरी में बिगड़ी मुंबई की हवा सर्दी के बाद भी मध्यम श्रेणी में रहा AQI (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में आमतौर पर दिसंबर और जनवरी के महीनों में वायु गुणवत्ता सबसे खराब मानी जाती है। लेकिन इस बार सर्दी खत्म होने के बाद भी फरवरी के पहले आधे महीने में हवा की गुणवत्ता और बिगड़ गई है।

Central Pollution Control Board (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी का औसत AQI 121 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। इसके मुकाबले जनवरी का औसत AQI 107 और दिसंबर का औसत 118 रहा था। पूरे फरवरी महीने में अब तक सिर्फ 10 फरवरी को AQI 99 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में था।
फरवरी में कम रहे संतोषजनक दिन

जनवरी के पहले 15 दिनों में कई दिन \“संतोषजनक\“ श्रेणी में दर्ज हुए थे और पूरे महीने में ऐसे कुल 8 दिन रहे। वहीं दिसंबर 2025 में 2 दिन संतोषजनक रहे थे। इसके उलट फरवरी में अब तक केवल एक दिन ही हवा की गुणवत्ता बेहतर रही है। रविवार को मुंबई का AQI 134 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
PM10 बना सबसे बड़ा प्रदूषक

फरवरी में PM10 मुख्य प्रदूषक रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार PM10 यानी 10 माइक्रोमीटर व्यास वाले धूलकण, जो हवा में मौजूद रहते हैं। ये मानव बाल के आकार के लगभग पांचवें हिस्से जितने छोटे होते हैं।

PM10 के मुख्य स्रोत निर्माण स्थलों की धूल, बिना पक्की सड़कों की मिट्टी, वाहनों का धुआं और औद्योगिक उत्सर्जन हैं। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर के मुख्य विश्लेषक मनोज कुमार के अनुसार, मुंबई में PM10 का मुख्य कारण निर्माण कार्यों की धूल और वाहनों से निकलने वाला धुआं है।

  • रविवार को सबसे खराब AQI वाले 5 इलाके
  • सायन, मुंबई- MPCB: 165
  • बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई- IITM: 159
  • नेवी नगर-कोलाबा, मुंबई- IITM: 158
  • खेरवाड़ी, बांद्रा ईस्ट- MPCB: 153
  • मलाड वेस्ट, मुंबई- IITM: 152

फरवरी 2026 का AQI (1 से 15 फरवरी)

तारीख      AQI
1 फरवरी- 105
2 फरवरी- 141
3 फरवरी- 140
4 फरवरी- 134
5 फरवरी- 125
6 फरवरी- 118
7 फरवरी- 119
8 फरवरी- 117
9 फरवरी- 116
10 फरवरी- 99 (संतोषजनक)
11 फरवरी- 121
12 फरवरी- 113
13 फरवरी- 115
14 फरवरी- 125
15 फरवरी- 134

औसत AQI (1 से 15 फरवरी, 15 दिन): 121
मुख्य प्रदूषक: PM10

महीनेवार औसत AQI

जनवरी 2026 (31 दिन): 107
मुख्य प्रदूषक: NO2, CO, PM10

दिसंबर 2025 (31 दिन): 118
मुख्य प्रदूषक: ओजोन, NO2, PM10

\“चल रहा है क्लाउन शो\“, ट्रंप पर बरसे ओबामा; नस्लभेदी वीडियो पर दी तीखी प्रतिक्रिया
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160361