search

देवरिया में बिजली पोल से टकराने के बाद बाइक-पिकअप में लगी आग, जिंदा जली महिला

LHC0088 Yesterday 21:26 views 404
  

बिजली पोल से टकराने के बाद बाइक-पिकअप में लगी आग।



जागरण संवाददाता, देवरिया। सड़क पार करते समय बाइक की पिकअप से भिड़ंत हो गई। फिर पिकअप में फंसकर बाइक बिजली पोल से जा टकराई। सवार शिक्षक गिरिजा शंकर मिश्र बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। उनकी पत्नी रेनू मिश्रा बाइक के नीचे दब गईं। बिजली तार की स्पार्किंग से सड़क पर फैले पेट्रोल के कारण बाइक-पिकअप में आग लगने से धू-धू कर जल उठे।

आग की लपटों में घिरकर पत्नी के जिंदा जलने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक चालक पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।

यह हादसा रविवार की सुबह करीब पांच खुखुंदू थानाक्षेत्र के मगहरा चौराहे पर हुई। घायल का पहले मेडिकल कालेज, फिर निजी चिकित्सक के यहां उपचार चला।

बरहज के अमाव गांव के रहने वाले निजी स्कूल में शिक्षक 52 वर्षीय गिरिजा शंकर मिश्र सलेमपुर नगर में परिवार के साथ रहते हैं। महाशिवरात्रि के कारण अवकाश को देखते हुए खेती कार्य के लिए 46 वर्षीय पत्नी रेनू के साथ सुबह ही बाइक से अपने गांव के लिए निकले।

वह सलेमपुर-मगहरा-करुअना मार्ग पर मगहरा चौराहा पर पहुंचे थे। तभी बलिया जिले से मटर लेकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे गिरिजा शंकर छिटक कर दूर जा गिरे। बाइक को घसीटते हुए पिकअप बिजली पोल से जा टकराई। बाइक का पेट्रोल सड़क फैल गया।

पोल से टकराने के बाद स्पार्किंग से बाइक व पिकअप में आग पकड़ लिया। बाइक समेत महिला जल गई। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष खुखुंदू दिनेश मिश्र, सीओ मनोज कुमार मौके पर पहुंचे व पुलिस कर्मियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। अग्निशमन विभाग की गाड़ी से आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में पहले थार से कार में मारी जोरदार टक्कर, फिर भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या

यह भी पढ़ें- Farrukhabad News: बरेली हाईवे पर भीषण हादसा, मिनी ट्रक ने आल्टो कार को कुचला, बच्चे सहित 3 की मौत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160378