Delhi Weather: दिल्लीवासी उमस से बेहाल, दो सालों में सबसे गर्म दिन; छह सालों में रही सबसे गर्म रातें_deltin51

cy520520 2025-9-29 13:06:14 views 1277
  दो सालों में सबसे गर्म दिन, छह सालों में सबसे गर्म रात।





राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। साफ आसमान व तेज धूप के चलते सितंबर के अंत में भी उमस भरी गर्मी दिल्ली वासियों का हाल बेहाल कर रही है। तीखी धूप की चुभन तो सही नहीं जाती। आलम यह है कि रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के पार हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिकतम दो सालों में और न्यूनतम छह सालों में सितंबर माह का सबसे अधिक तापमान है। सोमवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। अलबत्ता, मंगलवार और बुधवार हल्की वर्षा होने की संभावना है। इससे कुछ राहत अवश्य मिल सकती है।





रविवार को सुबह ही धूप निकल गई थी। दिन चढ़ने के साथ साथ यह और तीखी होती चली गई। इसी के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह 2023 के बाद सितंबर माह का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले चार सितंबर 2023 को यह 40.1 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

इसी तरह रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 2019 के बाद सितंबर माह का सर्वाधिक है। इससे पूर्व छह सितंबर 2019 को यह 28.2 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा में नमी का स्तर 83 से 50 प्रतिशत तक रहा।

lucknow-city-general,Lucknow News,Lucknow Latest News,Lucknow News in Hindi,Lucknow Samachar,news,Lucknow News,Lucknow Latest News,Lucknow News in Hindi,Lucknow Samachar,National Jamboree Lucknow,Bharat Scouts and Guides,Defence Expo Ground Lucknow,Vrindaavan Yojna,Lucknow event,Uttar Pradesh event, लखनऊ की खबर, यूपी की खबर, जम्बूरी की तैयारी, जम्बूरी का भूमि पूजन, लखनऊ में जम्बूरी, जम्बूरी आयोजन,Uttar Pradesh news   



मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि धूप भी निकली रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 व 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को मौसम कुछ करवट ले सकता है।

इसके चलते मंगलवार और बुधवार दोनों दिन हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस कारण से तापमान में भी आंशिक कमी देखने को मिलेगी। अक्टूबर के शुरुआती दिनों में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन तापमान में कमी आने लगेगी।





दूसरी तरफ मानसून की विदाई के बाद प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 139 दर्ज हुआ। इस स्तर की हवा को \“\“मध्यम\“\“ श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल इसके इसी श्रेणी में रहने की संभावना है।



like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com