search

गया में भोलेनाथ से सुहाग की दुआ मांग रही थी पत्नी, पति ने घर में पेट्रोल छिड़कर लगाई आग

deltin33 Yesterday 20:56 views 646
  

रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)



संवाद सहयोगी, शेरघाटी। गया जिले के शेरघाटी में रविवार को महाशिवरात्रि पर विचित्र घटना देखने को मिली। शेरघाटी थाना के शेखपुरा मोहल्ला निवासी स्वीटी देवी अपनी सुहाग की दुआ मांगने के लिए महाशिवरात्रि पर शिवमंदिर गई थी, वे भोलेनाथ से पति की लंबी आयु की कामना कर रही थी, इसी दौरान उसके पति ने अपने ही घर में पेट्रोल छिड़कर आग लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

दुआ कबूल होने से पहले ही उसकी सुहाग उड़ गया। महाशिवरात्रि का व्रत अधूरा रह गया। पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के बाद सतेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक अवर निरीक्षक राजकिशोर सिंह, अवर निरीक्षक रूपा कुमारी, मोहम्मद इम्तियाज एवं रविराज ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पति के मौत के उपरांत रोते बिलखते स्वजन ने बताया कि पति का पत्नी और सास से विगत कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। मृतक की बहन जूली कुमारी ने बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर भाई ने कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया।

इधर, घटना से मोहल्ला में मातम पसर गया। महाशिवरात्रि का पर्व पूरी तरह गम में बदल गया। मृतक की पहचान प्रभु महतो के पुत्र सतेंद्र कुमार महतो उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की गई है।

जूली के अनुसार सतेंद्र का अपनी पत्नी स्वीटी देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। स्वजन का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों के बीच आपसी अविश्वास को लेकर तनाव बना रहता था।

उनका कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला थाना तक पहुंच चुका था । एक बार आवेदन के आधार पर सतेंद्र को थाना में भी रखा गया था।
सास भी देती थी धमकी

स्वजनों का आरोप है कि सतेंद्र की सास भी उसे लगातार धमकी देती थी। आठ वर्ष पूर्व सतेंद्र की शादी हुई थी। दो नाबालिग बेटियां हैं। पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी कुछ दिन पहले बच्चों के साथ मायके चली गई है। इसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रह रहा था।

बताया जाता है कि दोनों कुछ समय हैदराबाद में भी रह रहे थे। स्थानीय लोगों के बताया कि सतेंद्र हाल ही में मोहल्ला में जमीन खरीदी थी। इधर, शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है। मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बेटा भगाकर महिला को ले उड़ा अंबाला, चाकू मारकर पिता की हत्या, लखीसराय में प्रेम प्रसंग ने ली एक और जान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471632