search

जेल में बंद Rajpal Yadav को मिली एक और फिल्म, 9 करोड़ के कर्ज मामले में मदद करने आगे आया ये स्टार

deltin33 Yesterday 19:58 views 598
  

राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आया एक और सितारा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav Case) 9 करोड़ रुपये का कर्ज न चुका पाने के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 5 फरवरी को अभिनेता ने कर्ज न चुका पाने की वजह से खुद को सरेंडर कर दिया था और तभी से वह जेल में बंद हैं।

राजपाल यादव के सरेंडर करते ही फिल्म इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी हो गई। पहले सोनू सूद ने उनकी मदद की, फिर अजय देवगन, सलमान खान, अक्षय कुमार, TVF समेत तमाम सेलेब्स ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में कास्ट करने का वादा किया। अब राजपाल यादव को एक और सेलेब का साथ मिल गया है।
राजपाल यादव को मिली एक और फिल्म

यह सेलिब्रिटी बॉक्सर विजेंदर सिंह (Vijender Singh) हैं। बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि वह राजपाल की मदद करेंगे और उन्हें अपनी आगामी फिल्म में कास्ट करेंगे। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, “मैं सच्चे टैलेंट की इज्जत करता हूं। राजपाल ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है।“

विजेंदर सिंह ने आगे लिखा, “उन्होंने बहुत से किरदारों के जरिए हमारे चेहरों पर मुस्कान लाई है। मैं राजपाल यादव जी को मेरी अगली फिल्म का हिस्सा बनने के लिए इनवाइट करता हूं जिसके राइटर-डायरेक्टर संजय संजू सैनी हैं। हम इस समय उन्हें सपोर्ट करना चाहते हैं।“

  


मैं सच्चे टैलेंट का सम्मान करता हूँ।@rajpalofficial ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है।उन्होंने बहुत से किरदारों से हमारे चेहरे पर मुस्कान दी है.
मैं राजपाल यादव जी मेरी आने वाली फिल्म में साथ काम करने का निमंत्रण देता हूँ जिसके राइटर डायरेक्टर @thesanjusaini हैं और हम इस समय… — Vijender Singh (@boxervijender) February 15, 2026

राजपाल को सेट पर देखने के लिए बेताब डायरेक्टर

विजेंदर सिंह के इस पोस्ट पर उनकी आगामी फिल्म के डायरेक्टर संजय संजू सैनी ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, “हम राजपाल यादव सर को अपने सेट पर देखना पसंद करेंगे। विजेंदर सिंह भाईसाब को धन्यवाद। यह सपोर्ट सिर्फ राजपाल यादव सर को ही नहीं, हमारी फिल्म को भी बड़ा करेगी। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद भाईसाब।“

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav के जेल से रिहा होने की खबरों पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- सलमान और अजय से मदद मिली या नहीं!
क्यों जेल में बंद हैं राजपाल यादव?

साल 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स से राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू \“अता पता लापता\“ के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था जो फिल्म की असफलता के बाद वह चुका नहीं पाए। 15 साल बाद यह रकम जुर्माने और ब्याज के साथ 9 करोड़ रुपये की हो गई है। चेक बाउंस होने के बाद 5 फरवरी 2026 को राजपाल ने खुद को सरेंडर किया। अब 16 फरवरी को मामले की सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें- करोड़ों कमाने वाले Rajpal Yadav क्यों नहीं चुका पा रहे 9 करोड़ रुपये का कर्जा? दीवालिया हो चुके हैं एक्टर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471629