search

वाराणसी व गोरखपुर जाने वालों के लिए अच्छी खबर, होली पर चंडीगढ़ से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Chikheang 2026-2-15 19:28:29 views 1151
  

होली पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों से चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली से अपने गृह नगरों की ओर जाना होगा आसान।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। होली पर हर वर्ष ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है और टिकटों की लंबी वेटिंग लग जाती है। इसी समस्या को कम करने के लिए रेलवे ने चंडीगढ़ से वाराणसी और गोरखपुर के लिए दो सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

इन ट्रेनों के संचालन से उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। दोनों स्पेशल ट्रेनों में प्रथम एसी, द्वितीय एसी, तृतीय एसी, इकोनमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। इससे हर वर्ग के यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक करने का अवसर मिलेगा।

होली के दौरान बड़ी संख्या में लोग चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली से अपने गृह नगरों की ओर जाते हैं। ऐसे में इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और भीड़ से राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना आरक्षण करवा लें, ताकि त्योहार की यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।
चंडीगढ़-वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल ट्रेन संख्या 04227/04228 साप्ताहिक आरक्षित सुपरफास्ट विशेष रेलगाड़ी के रूप में चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04227 वाराणसी से 21 और 28 फरवरी (शनिवार) को दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी।

अगले दिन सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04228 चंडीगढ़ से 22 फरवरी और 1 मार्च (रविवार) को सुबह 9:30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

यह ट्रेन प्रतापगढ़ जंक्शन, रायबरेली जंक्शन, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी और अंबाला कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
चंडीगढ़-गोरखपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ़-गोरखपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04514/04513 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन के रूप में चार फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04514 चंडीगढ़ से 26 फरवरी और 5 मार्च (वीरवार) को रात 11:35 बजे रवाना होगी।

अगले दिन शाम 5:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04513 गोरखपुर से 27 फरवरी और 6 मार्च (शुक्रवार) को रात 10:05 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रहेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244