search

Ind vs Pak: ईशान किशन ने पाकिस्‍तानी गेंदबाजों की खटिया खड़ी की, चौके-छक्‍के की बरसात करके जड़ी रिकॉर्ड फिफ्टी

cy520520 Yesterday 19:28 views 176
  

ईशान ने लगाया अर्धशतक



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच जंग हो रही है। टी20 विश्‍व कप 2026 के इस 27वें मुकाबले में पाकिस्‍तानी कप्‍तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान आगा ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा। अभिषेक का खाता तक नहीं खुला।

पारी का दूसरा ओवर पाकिस्‍तान के प्रीमियम फास्‍ट बॉलर शाहीन शाह अफरीदी ने किया। इस ओवर में भारतीय सलामी बल्‍लेबाज ईशान किशन ने शाहीन की कुटाई कर दी। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ईशान ने स्क्वायर लेग की ओर सिक्‍स लगाया। ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर ईशान ने 1 रन लिया ओर दूसरे छोर पर चले गए।

शाहीन ने इस ओवर में 15 रन लुटाए। ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक ने 4 रन बटोरे। ईशान किशन ने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी वह नहीं रुके और उन्‍होंने बाउंड्री की लाइन लगा दी। 8वां ओवर खत्‍म होने के बाद ईशान कुछ तकलीफ में नजर आए। ऐसे में फिजियो को मैदान पर आना पड़ा।  
भारत-पाकिस्तान टी20I मैचों में सबसे तेज अर्धशतक

  • 23 गेंद: मोहम्मद हाफीज, अहमदाबाद 2012
  • 24 गेंद: अभिषेक शर्मा, दुबई 2025
  • 27 गेंद: ईशान किशन, कोलंबो, 2026 *
  • 29 गेंद: युवराज सिंह, अहमदाबाद 2012


अपडेट की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158097