search

बाढ़ के जमुनीचक में रहस्यमय बीमारी का कहर, दो की मौत से दहशत; स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी

LHC0088 1 hour(s) ago views 727
  

बाढ़ में रहस्यमयी बीमारी से दो की मौत।



संवाद सूत्र, बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के जमुनीचक गांव स्थित चौधरी टोला में पिछले पंद्रह दिनों से फैली एक अज्ञात बीमारी को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। चिंताजनक यह कि दो युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन से पांच लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। कई अन्य ग्रामीणों में भी समान लक्षण दिखने की बात सामने आ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार बीमार व्यक्ति को अचानक पेट और सिर में तेज दर्द होता है, इसके बाद उल्टी शुरू हो जाती है। कुछ मामलों में चेहरा पीला पड़ने और अत्यधिक सुस्ती की शिकायत भी देखी गई। स्थिति गंभीर होने पर मरीज को स्थानीय अस्पताल से पटना रेफर कर दिया जाता है।

इलाज के दौरान गांव के मनीष और कुणाल की मौत हो गई। एक अन्य युवक ज्वाला चापाकल से पानी भरते समय अचानक गिर पड़ा, जिसका इलाज जारी है। शुरुआती दौर में कुछ ग्रामीणों ने जादू-टोना की आशंका जताई थी और झाड़-फूंक का सहारा लिया, लेकिन संक्रमण बढ़ने पर चिकित्सकीय सहायता ली गई।

कुछ लोगों ने आशंका जताई कि यह निपाह वायरस जैसी कोई बीमारी हो सकती है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल ऐसी किसी संभावना से इन्कार किया है। ग्रामीण इंदु देवी ने प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि लोग भयभीत हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित।

उनका कहना है कि मृतक और बीमार लोग गांव के ही निवासी थे और हाल में बाहर यात्रा पर भी नहीं गए थे। वहीं उचित कुमार ने बताया कि कुछ मरीजों की जांच रिपोर्ट में लिवर, किडनी, खून और मस्तिष्क संबंधी समस्या की बात कही गई है। एक मृतक के मुंह और नाक से खून निकलने की भी सूचना है।

मामले को लेकर सिविल सर्जन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी को गांव भेजा गया है। टीम की रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार को पटना से डा. सुभाष कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही बीमारी के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- PMCH: अब हर दिन होंगी सभी जरूरी ब्लड जांच, अधीक्षक का न‍िर्देश, मरीजों को बड़ी राहत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160387