अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में बुरी तरह से फ्लॉप हो गए हैं। अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं और वे जीरो पर आउट हो गए हैं। यही नहीं वे इस टूर्नामेंट में अब तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं। शर्मा इससे पहले यूएसए के खिलाफ भी जीरो पर आउट हो गए थे। अब वे पाकिस्तान के खिलाफ भी अपनी खाता नहीं खोल सके हैं।
अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले बीमार थे और पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में वापसी की थी। हालांकि, अपनी वापसी पर वे फ्लॉप रहे और जीरो पर आउट हो गए। |