search

UPSSSC की पीईटी में न्यूनतम कटआफ निर्धारित करने की उठी मांग, प्रयागराज के अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन

Chikheang 3 hour(s) ago views 741
  

UPSSSC की पीईटी में न्यूनतम कटऑफ की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को ज्ञापन सौंपते अभ्यर्थी। सौजन्य : स्वयं



राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में न्यूनतम कटआफ (न्यूनतम परसेंटाइल) निर्धारित किए जाने की मांग अभ्यर्थियों ने की है। इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग उठाते हुए इस विषय को विधानसभा में उठाने का अनुरोध किया।

अभ्यर्थियों ने अपने ज्ञापन में कहा कि पीईटी प्रदेश की अनेक महत्वपूर्ण भर्तियों की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का आधार है। यदि किसी अभ्यर्थी का पीईटी में किसी कारणवश प्रदर्शन अपेक्षित स्तर का नहीं रहता तो वह आगामी कई परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित हो जाता है। इससे उसके करियर में अवसर सीमित हो जाता है।

अभ्यर्थियों ने तर्क दिया कि वर्तमान व्यवस्था में न्यूनतम कटआफ तय न होने के कारण चयन की प्रक्रिया पूरी तरह सापेक्ष (रिलेटिव) अंकों पर आधारित हो जाती है। इससे कई बार ऐसे अभ्यर्थी जो न्यूनतम योग्यता रखते हैं पर मुख्य परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने मांग की कि आयोग एक निश्चित न्यूनतम परसेंटाइल तय करे ताकि जो अभ्यर्थी उस स्तर को पार कर लें, उन्हें संबंधित भर्तियों की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर सुनिश्चित हो सके।

छात्रों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया है। अनुपम सिंह, संदीप सिंह, अमन यादव, विनय, खुशबू देवी, खुशबू त्रिपाठी, नेहा मिश्रा सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- UPPSC PCS Interview 2024 : पीसीएस भर्ती का साक्षात्कार 16 फरवरी से, यहां देखें विस्तृत शेड्यूल

यह भी पढ़ें- प्रायगराज नगर निगम वर्षों से आवंटित दुकानों का बढ़ाएगा किराया, नए सिरे से एलाटमेंट भी करेगा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162299