search

मछली पकड़ने गए ग्रामीण की गंगा के पानी में डूबकर मौत, डेढ़ घंटे बाद गोताखोरों की मदद से बरामद हुआ शव

deltin33 2025-10-9 00:36:36 views 1257
  मुनिदेव की मौत पर विलाप करते स्वजन। - जागरण





संवाद सूत्र, हसनपुर। धौरिया बिड़ला गांव के पास एक ग्रामीण की मछली पकड़ते हुए गंगा के पानी में डूबकर मृत्यु हो गई। करीब डेढ़ घंटे के बाद गोताखोरों की मदद से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के गांव झुरैरी निवासी 40 वर्षीय मुनिदेव बुधवार सुबह करीब दस बजे अपने गांव निवासी श्याम सिंह के साथ गंगा में मछली पकड़ने गए थे। यहां ग्राम धौरिया बिलाड़ा के पास मछली पकड़ते हुए मुनिदेव गहरे जल में डूब गए। साथी के डूबने पर श्याम सिंह ने शोर मचा दिया। जिसे सुनते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।



गोताखोरों की मदद से डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद शव मिल सका। उधर गृहस्वामी की मृत्यु की सूचना से परिवार में चीत्कार मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी भोली के अलावा एक बेटा और एक बेटी छोड़ा है। उल्लेखनीय है कि गंगा में मछली पकड़ने के फेर में पिछले कुछ दिनों में कई लोगों की जान जा चुकी है।

करीब डेढ़ महीना पहले विरामपुर के नजदीक इसी तरह से मछली पकड़ते हुए रहरा थाना क्षेत्र के गांव छपना निवासी एक युवक की गंगा में डूब कर मृत्यु हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मछली पकड़ते हुए गंगा के पानी में डूब कर ग्रामीण की मृत्यु हुई है।



यह भी पढ़ें- यूपी के इस ज‍िले में सरकारी जमीनों से हटेंगे अवैध कब्जे, CM योगी के न‍िर्देश के बाद SDM को सौंपी गई जिम्मेदारी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477734