search

कुशीनगर में अब CHC में मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा, समय और पैसे की होगी बचत

deltin33 3 hour(s) ago views 197
  

सीएचसी में अब मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा।



जागरण संवाददाता, कसया। सीएचसी में अब रोगियों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। इससे सही और सटीक जांच के साथ समय और पैसा दोनों की बचत होगी। काफी दिनों से डिजिटल एक्स-रे की मांग की जा रही थी। स्वास्थ्य सेवा को लेकर कसया सीएचसी से 2.40 लाख आबादी जुड़ी है। इसके अतिरिक्त देवरिया जिले के भी रोगी उपचार कराने आते हैं।

अस्पताल के आंकड़े के अनुसार प्रतिदिन 350 से 450 तक ओपीडी में आते हैं। चिकित्सकों द्वारा एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच लिखी जाती है। इसके लिए रोगियों को बाहर केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था।

अब डिजिटल एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीन सीएचसी पर आ गई है। शीघ्र ही इंस्टालेशन कर सुविधा शुरू कर दी जाएगी। रोगियों को जिला अस्पताल या निजी केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने भी इस सुविधा के उपलब्ध होने पर खुशी व्यक्त की है।


सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा से रोगियों को राहत मिलेगी। सही व सटीक जांच रिपोर्ट मिलेगी तो समय और पैसा भी बचेगा। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर से जुड़ सीएचसी पर अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी होनी चाहिए। -श्याम मद्धेशिया, कसया।

रोगियों को पहले जांच कराने के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था। अल्ट्रासाउंड या डिजिटल एक्स-रे की जांच के लिए सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती थी। अब इसकी सुविधा अस्पताल में मिलेगी। सरकार का यह काफी सराहनीय कदम है। -निक्की देवी, गोपालगढ़।

कसया सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीन भेज दी गई है। कुशीनगर से लगे होने के चलते अस्पताल पर विदेशी पर्यटक भी उपचार कराने आते हैं। जांच के लिए रोगियों को परेशानी होती थी। शासन से इसकी मांग की गई थी। शीघ्र ही इंस्टालेशन कराकर इसे चालू कर दिया जाएगा ताकि आने वाले रोगियों को सुविधा आसानी से मिल सके। -डॉ. चंद्रप्रकाश, सीएमओ, कुशीनगर।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471447