अंचलाधिकारी निकिता बाला ने अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश। फोटो एआई जनरेटेड
संवाद सूत्र, पटमदा। सरकारी जमीन को अपनी \“\“निजी जागीर\“\“ समझकर उस पर व्यावसायिक साम्राज्य खड़ा करने वाले रसूखदारों की अब शामत आ गई है। तेतला पंचायत के तुरी मौजा (प्लाट 817) में धड़ल्ले से चल रही लैंड लूट पर पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने कड़ा प्रहार किया है।
जांच में यह कड़वा सच सामने आया कि रंजीत कुमार (80 डिसमिल), संजय मारडी (40 डिसमिल), जमशेदपुर रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड (25 डिसमिल) और मनोज कुमार सिंह (1 डिसमिल) ने बेशकीमती सरकारी जमीन को अपना समझकर कब्जा लिया है।
कांग्रेस नेता जयराम हांसदा, आनंद पाल और सौरभ चटर्जी की शिकायत पर जब विभाग की नींद खुली, तो इन जमीन के जादूगरों के पास कोई वैध कागजात नहीं मिले।
अंचलाधिकारी ने सख्त लहजे में 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए जेपीएलई केस दर्ज कर दिया है। यदि निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटा, तो प्रशासन अपने अंदाज में कार्रवाई करेगा
। जयराम हांसदा ने इसे सरकारी संपत्ति की सरेआम लूट करार देते हुए पूरे क्षेत्र में सघन जांच की मांग की है। अब देखना यह है कि ये \“\“अतिक्रमणकारी\“\“ स्वयं हटते हैं या प्रशासन का हथौड़ा बोलता है।
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी कतार
यह भी पढ़ें- गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड: सीमाओं पर नाकाबंदी, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए शूटर |