search

महाशिवरात्रि पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी कतार

Chikheang 3 hour(s) ago views 457
  

महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर परिसर में भक्तों की भीड़।  



जागरण संवाददाता, देवघर। Mahashivratri Deoghar:महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा नगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब 1.50 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा दरबार में पूजा-अर्चना के लिए देवघर पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया। मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही।

  

रविवार अल सुबह सरकारी पूजा के बाद प्रातः 4:30 बजे श्रद्धालुओं का जलार्पण शुरू हुआ, जो देर रात तक लगातार जारी रहा। “हर-हर महादेव” के उद्घोष से पूरी नगरी गुंजायमान होती रही। श्रद्धालुओं की कतार को बीएड कॉलेज से तिवारी चौक, पंडित शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क और क्यू कॉम्प्लेक्स के रास्ते मंदिर में प्रवेश कराया गया। श्रद्धालुओं को सुगमता से जलार्पण कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

प्रातःकालीन पूजा बाबा मंदिर के सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा ने विधिवत संपन्न कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ‘शीघ्र दर्शनम’ के माध्यम से पूजा-अर्चना की। भीड़ अधिक होने के कारण शीघ्र दर्शनम की कतार मंदिर परिसर से बाहर निकलकर पेड़ा गली होते हुए सब्जी मंडी तक पहुंच गई।

महाशिवरात्रि के अवसर पर शीघ्र दर्शनम का शुल्क 600 रुपये प्रति श्रद्धालु निर्धारित किया गया था। वहीं, वीआईपी पूजा पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई थी। वीआईपी प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया गया था, ताकि कोई भी श्रद्धालु इस मार्ग से प्रवेश न कर सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162107