उद्योगपति नवीन चौरसिया का दिल्ली में निधन। (फोटो जागरण)
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। गिरिडीह के उभरते हुए उद्योगपति सह जेएलकेएम नेता नवीन चौरसिया की दिल्ली में मंगलवार को मौत हो गई।
वे वहां इलाज कराने गए थे। करीब 45 वर्षीय नवीन की मौत की खबर फैलते ही उनके घर के सामने देर रात समर्थक जुटने लगे हैं।
डुमरी के जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो ने पूछने के बाद बताया कि दुर्घटना में उनकी असामयिक मौत की जानकारी हमे भी रात को मिली। ये बेहद दुखद है।India vs Pakistan Asia Cup,Ryan ten Doeschate,Pakistani players aggressive celebration,Sahibzada Farhan celebration,Haris Rauf gesture,India no handshake policy,Asia Cup Super 4,Indian cricket team, Asia cup 2025, Asia cup t20
नवीन के भाई विकास चौरसिया दिल्ली में ही हैं। उनका इस परिस्थिति में फोन बराबर व्यस्त मिला। यहां उनकी मौत को सड़क दुर्घटना तो कोई आवास में सीढ़ी से गिरने को लेकर ब्रेन हेमब्रेज से होने की बातें फैला रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नवीन पिछला विस चुनाव गिरिडीह विस सीट से लड़े थे। फिलहाल यहां जीत कर विधायक सुदिव्य सोनू हैं। वे झारखंड कैबिनेट के दिग्गज मंत्री है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। |