search

आगरा वासियों को मिली सौगात: ₹38.5 करोड़ की लागत से चौड़ी होंगी ये दो सड़कें, जाम से मिलेगी निजात

deltin33 3 hour(s) ago views 96
  

नागर अटूस पनवारी मार्ग के चौड़ीकरण और सुद्ढीकरण के लिए भूमि पूजन कर फीता काटते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल साथ में हैं अन्य मौजूद



जागरण संवाददाता, आगरा। नेशनल हाईवे-19 (2) नगला सदले से नागर अटूस और पनवारी मार्ग सहाई नहर पुल तक साढ़े पांच मीटर चौड़ा व सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। इस पर 38.5 करोड़ की लागत आएगी। यह मार्ग आगरा-अछनेरा-भरतपुर मार्ग को जोड़ेगा। शनिवार को विधायक चौधरी बाबूलाल ने भूमि पूजन किया।

नेशनल हाईवे-19 और आगरा-अछनेरा-भरतपुर मार्ग को जोड़ने वाला आठ किलोमीटर का यह मार्ग बहुप्रतीक्षित था। विधायक चौधरी बाबूलाल इसके चौड़ीकरण और सुद़ृढ़ीकरण के लिए प्रयासरत थे। उनके प्रयासों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान की है।

38.5 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मार्ग से नागर, अटूस, पनवारी सहित दर्जनों गांवों को चौड़े मार्ग का लाभ मिल सकेगा। विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने कहा कि आगे की कड़ी में इसे आगरा-जयपुर हाईवे स्थित मिढ़ाकुर तक कराया जाएगा।

विधायक चौधरी बाबूलाल को डंबर सिंह ठेकेदार, कृष्णवीर सिंह सोलंकी व अन्य ने साफा बांधा कर सम्मानित किया। इस मौके पर अछनेरा के ब्लाक प्रमुख महाराज सिंह सोनवीर सरपंच, बच्चू सिंह प्रधान, बच्चू सिंह मास्टर, दौलतराम, भूदेव प्रधान, कुलदीप नरवार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अब कॉमर्शियल वाहनों में लगेंगीं लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, ट्रांसपोर्टर्स को चकमा नहीं दे पाएंगे ड्राइवर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471210