search

हजारीबाग में सड़क हादसा: हाथी भगाने निकली वन टीम को कंटेनर ने मारी टक्कर, 2 की मौत और 7 घायल

Chikheang Yesterday 23:55 views 906
  

वन विभाग के वाहन से टकराया कंटेनर। (जागरण)



संवाद सहयोगी, चरही (हजारीबाग)। चरही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटी के समीप शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।

हाथियों को आबादी से दूर खदेड़ने के विशेष अभियान पर निकली वन विभाग की टीम के वाहन को एक अनियंत्रित कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक में मांडू निवासी शहादत अंसारी व एक अन्य की पहचान नहीं सकी है।

इसके अलावा घायलों में मंटू महतो, राजीव मरांडी, रविंद्र मरांडी, दिलीप मुर्मू, संजय कर्मकार, शंभू कर्मकार और शिबनोम मरांडी शामिल हैं। इसमें गंभीर रूप से घायल संजय कर्मकार को रांची रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए वन विभाग ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से विशेष प्रशिक्षित टीम को बुलाया था। टीम बीते कुछ दिनों से विभिन्न इलाकों में हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर लौटाने का कार्य कर रही थी।

शनिवार को भी टीम अभियान पर निकली थी, तभी हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर घाटी के पास अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया और सीधे वन विभाग के वाहन से जा टकराया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार लगभग दस सदस्य दुर्घटना की चपेट में आ गए। चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

चार घायलों की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। प्रभारी वनपाल शैलेन्द्र कुमार भी वाहन में मौजूद थे। प्रारंभ में उन्होंने हल्की चोट की बात कही, लेकिन बाद में उन्हें भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।

घटना की सूचना मिलते ही चरही थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के बाद एनएच पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161879