search

सहारनपुर में यमुना नदी से 14392 घन मीटर अवैध खनन कर ले गए हरियाणा के स्टोन क्रेशर मालिक, मुकदमा दर्ज

cy520520 Yesterday 23:55 views 748
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। बेहट तहसील क्षेत्र के गांव असलमपुर बरथा के पास यूपी क्षेत्र में हरियाणा के अज्ञात स्टोन क्रेशर मालिकों ने 14392 घन मीटर अवैध खनन कर लिया। मामला सुर्खियों में आने के बाद जागा प्रशासन। पुलिस प्रशासन व खनन विभाग की टीम मौके पर जांच करने पहुंची। खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे ने अज्ञात क्रेशर मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

एक बार फिर वही हुआ तहसील प्रशासन, खनन विभाग व पुलिस देखती रह गई। मामला चर्चा में आया तो संयुक्त जांच टीम हरियाणा के क्रेशर मालिकों द्वारा यूपी क्षेत्र में अवैध खनन कर किए गए गड्डों की पैमाइश करने पहुंची। गांव असलमपुर बरथा के पास यमुना नदी में जलधारा के पार यूपी की सीमा से हरियाणा के कुछ क्रेशर मालिकों द्वारा अवैध खनन कर अपने स्टोन क्रेशरों पर व्यापक पैमाने पर परिवहन कराया गया।

इंटरनेट मीडिया पर जब मौके के हालात की वीडियो चली तो जिम्मेदारी विभाग सक्रिय हुए। इसके बाद खनन, राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। अवैध खनन करने वालों द्वारा मशीनों से किए गए गड्डों की पैमाईश शुरू की गई।

मुकदमे में खनन निरीक्षक द्वारा बताया गया है कि कुल तीन गड्ढों में एक गड्ढा 1.2 गहराई तक 55994.4 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में खोदा गया था। इसमें से 6719.28 घनमीटर, दूसरा गड्ढा 5389.65 वर्गमीटर का था। इसमें से 6467.58 घनमीटर व तीसरा गड्ढा 1004.51 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में खोदा गया था। इसमें से 1205.412 घनमीटर अवैध खनन किया गया है।

वाहनों के टायरों के निशान हरियाणा की ओर जाते पाए गए। जांच में सामने आया कि यूपी क्षेत्र से कुल 14392.28 घनमीटर अवैध खनन कर हरियाणा राज्य के स्टोन क्रशरों पर परिवहन किया गया है। इससे प्रदेश सरकार को बड़े राजस्व की हानि पहुंचाई गई है।

खास बात यह है कि ऐसे मुकदमे पहले भी दर्ज कराए गए हैं लेकिन वह तभी होता है जब व्यापक पैमाने पर अवैध खनन होने के बाद मामला सुर्खियों में आता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157600