search

भागलपुर में चुनाव ड्यूटी नहीं की, ले लिया मानदेय; 361 कर्मियों से होगी वसूली

LHC0088 2026-1-16 10:26:43 views 1088
  

स्थापना शाखा ने भेजा नोटिस। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में ड्यूटी नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मियों से राशि की वसूली होगी। स्थापना शाखा के प्रभारी नोडल पदाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जिले के 361 कर्मियों को नोटिस भेजा गया है। इन कर्मियों को चुनाव के पूर्व खाते में राशि भेज दी गई थी।

विधानसभा चुनाव के दौरान 149 प्रजाइडिंग ऑफिसर, 80 मतदान पदाधिकारी वन, 86 मतदान पदाधिकारी टू व 74 मतदान पदाधिकारी थ्री ने चुनाव ड्यूटी से अलग करने के लिए आवेदन दिया था।

कुल 389 में से 361 पदाधिकारी व कर्मी ने चुनाव ड्यूटी में हिस्सा नहीं लिया। इनमें से अधिकांश कर्मी वरीय अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत है। इन कर्मियों से स्पष्टीकरण की भी मांग की गई है। साथ ही राशि को वापस करने के लिए कहा गया है।

प्रजाइडिंग ऑफिसर के खाते में 5250 रुपये प्रत्येक को भेजा गया है। मतदान कर्मी वन के खाते में 4050 रुपये, मतदान कर्मी टू के खाते में 4050 रुपये व मतदान कर्मी थ्री के खाते में 3150 रुपये भेजा गया है। मतदान कर्मी वन व टू की संख्या चुनाव ड्यूटी नहीं करने वालों में ज्यादा है।

बताया जा रहा है कि वरीय अधिकारियों के कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से अलग करने के लिए कहा गया था। इसके पूर्व ही कर्मियों के खाते में राशि भेज दी गई थी। मतदान केंद्रों पर चुनाव ड्यूटी नहीं करने के कारण राशि की वसूली की जाएगी। इसको लेकर कर्मी परेशान हैं।

डीआरडीए में कार्यरत एक कर्मी ने बताया कि पिछले चार-पांच माह से वेतन नहीं मिला है। मतदान केंद्र पर ड्यूटी करने नहीं दिया गया। मतदान केंद्र से अधिक समय तक कार्यालय में डयूटी किए हैं। इसके बावजूद राशि की वसूली को लेकर नोटिस भेजा गया है। वेतन मिलने के बाद ही राशि को वापस कर सकते हैं।

राशि वापस करने से संबंधित नोटिस मिलने के बाद से स्थापना शाखा में पूछताछ के लिए भीड़ लग रही है। कर्मी जवाब और राशि वापस करने से संबंधित जानकारी मांग रहे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166507