search

बदलते पर्यावरण पर सीएम योगी ने जताई चिंता, बोले- आप पर्यावरण को बचाएंगे, तभी पर्यावरण आपको बचाएगा

LHC0088 Yesterday 22:56 views 616
  

विकास खंड जंगल कौड़ियां में पुनर्निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के उद्घाटन पर पौधरोपण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में विधायक फतेह बहादुर सिंह। सौ, सुचना विभाग



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। सड़क कनेक्टिविटी के साथ-साथ बड़ी संख्या में उद्योग स्थापित हो रहे हैं, ऐसे में सफाई और पर्यावरण की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। आप पर्यावरण को बचाएंगे, तभी पर्यावरण आपको बचाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली की स्थिति का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की जिंदगी घुटन भरी हो गई है, ऐसा लगता है जैसे लोग गैस चैंबर में रह रहे हों। एयर क्वालिटी इंडेक्स की स्थिति बहुत खराब है, जिससे आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई हो रही है।

डॉक्टर बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों को घर से बाहर न निकालने की सलाह दे रहे हैं। इसके विपरीत, गोरखपुर और पूरे प्रदेश का माहौल शानदार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें ऐसा ही वातावरण बनाए रखना है, जिसके लिए सभी को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मिलकर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि जब हम धरती माता के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे, तो धरती माता भी हमें आशीर्वाद देकर कल्याण करेंगी। हम सबको योगदान देना होगा, गंदगी नहीं करनी है और न ही करने देनी है।

मुख्यमंत्री शनिवार को जंगल कौड़िया ब्लॉक कार्यालय में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय और महानगर के बिछिया में बने कल्याण मंडपम के लोकार्पण अवसर पर जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विकास के कार्य हर स्तर पर किए जा रहे हैं।

केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट में युवाओं, महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक तबके के लिए कई योजनाएं आई हैं। ये योजनाएं समय-समय पर प्रारंभ होंगी, जिसका लाभ प्रदेशवासियों के साथ गोरखपुरवासियों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कैम्पियरगंज में बनने जा रहे प्रदेश के पहले वानिकी एवं उद्यान विज्ञान विश्वविद्यालय (फारेस्ट्री एंड हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी) की डिग्री युवाओं के लिए नौकरी की गारंटी होगी।

इस विश्वविद्यालय से डिग्री और डिप्लोमा लेकर निकलने वाले युवाओं के लिए देश और दुनिया में रोजगार के व्यापक अवसर होंगे। साथ ही, यह विश्वविद्यालय अन्नदाता किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कैम्पियरगंज में बने गिद्धराज जटायु संरक्षण केंद्र का उल्लेख करते हुए कहा कि कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।

आज केमिकल और पेस्टिसाइड्स के इस्तेमाल के चलते गिद्धराज की संख्या कम होती जा रही है। ऐसे में गिद्धराज के प्रति कृतज्ञता जताने और उन्हें संरक्षण देने के लिए कैम्पियरगंज में संरक्षण केंद्र बनाया गया है।

नीयत साफ हो तो परिणाम अच्छे ही आते हैं

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 के बाद प्रदेश और गोरखपुर के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि जब नीयत साफ हो तो परिणाम अपने आप आते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे प्रयासों के चलते आज गोरखपुर में खाद कारखाना चालू हो चुका है, गोरखपुर में एम्स सेवाएं दे रहा है, बीआरडी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा का उत्कृष्ट केंद्र बन चुका है।

पिपराइच में चीनी मिल दोबारा चालू हो गई है और धुरियापार में कम्प्रेस्ड बायो गैस का प्लांट लग चुका है। गीडा में उद्योगों की भरमार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर और प्रदेश में विकास के बड़े कार्य हो रहे हैं। विकास की सोच ही वर्तमान और भावी पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक होगी।

पिछली सरकारें बेईमानी करती थीं, बीमारी लाती थीं

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया उद्धरण का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली सरकारें बेईमानी करती थीं और बीमारी लाती थीं। हमने बेईमानी को रोका है और बीमारी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। आज इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- CM Yogi ने बताया फोरलेन-सिक्सलेन से यूपी को कहां से कहां तक मिली कनेक्टिविटी, बोले- जाम से आती है जड़ता
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159872