search

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, छह घायल

deltin33 Yesterday 22:56 views 328
  

हापुड़ में भीषण सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत।



केशव त्यागी, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच 09 स्थित पुराने हाइवे पर गांव उपैड़ा फ्लाईओवर के पास शुक्रवार रात अनियंत्रित निजी बस के चालक ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई। जबकि, बस में सवार छह यात्रियों के घायल हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों और मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार गांव उपैड़ा का धर्मपाल नोएडा की एक कंपनी में लगी निजी बस का चालक है। शनिवार देर रात वह कंपनी के करीब 50 कर्मचारियों को बस में लेकर हापुड़ की तरफ आ रहा था। रस्ते में चालक ने करीब 42 यात्रियों को उनके गंतव्य पर छोड़ दिया। इसके बाद चालक बस में छह यात्रियों को लेकर चालक गांव शाहपुर जट्ट के लिए आ रहा था।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित पुराने हाइवे पर गांव उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर अचानक चालक का नियंत्रण बस पर नहीं रहा। इस कारण बस की आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस चालक धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार गांव शाहपुर जट्ट की अंजू समेत छह यात्री घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंसकर्मी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही यातायात को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। इससे दिल्ली-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में कागजों में मार दिया जिंदा आदमी, बुजुर्ग को मृत घोषित कर रोक दी पेंशन; सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471150